{"_id":"5efe301e8ebc3e42ef42ee6f","slug":"sdm-sent-notice-to-xen-electricity-unnao-news-knp568947792","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने एक्सईएन विद्युत को भेजी नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने एक्सईएन विद्युत को भेजी नोटिस
विज्ञापन
हसनगंज(उन्नाव)। कोतवाली क्षेत्र के रानीखेड़ा खालसा के मजरा सलेमपुर में बिना अनुमति जेसीबी से मिट्टी खनन कराकर पावर हाउस में भरवाने के मामले में एसडीएम ने एक्सईएन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
18 जून को रानीखेड़ा खालसा के मजरे सलेमपुर में गांव के बाहर टीले पर अवैध रूप से जेसीबी की सहायता से मिट्टी खनन किया गया था। यहां से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में मिट्टी लादकर सीओ कॉलोनी के पास पावर हाउस में भरान के लिए ले जाई जा रही थी। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी एसडीएम प्रदीप वर्मा को दी थी। एसडीएम ने मामले की जांच तहसीलदार नरेंद्र यादव को सौंपी थी। गुरुवार को तहसीलदार ने मामले की जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी। इसमें टीले से सैकड़ों ट्रॉली अवैध मिट्टी खनन कराकर पावर हाउस भेजने की पुष्टि हुई। जिसके बाद उपजिलाधिकारी ने एक्सईएन विद्युत को नोटिस जारी की।
एसडीएम प्रदीप वर्मा ने बताया कि खनन की कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इसके बाद भी अवैध रूप से मिट्टी खोदकर पावर हाउस ले जाया गया। जिस कारण एक्सईएन से जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।