फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Scorpio rammed into truck from behind at a speed of 120, five killed

Unnao News: 120 की रफ्तार से स्कॉर्पियो ट्रक में पीछे से घुसी, पांच की मौत

Fri, 19 Jul 2024 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Scorpio rammed into truck from behind at a speed of 120, five killed
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही स्कॉर्पियो ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में कार क परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे पांच दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के वक्त चालक पीछे की सीट पर बैठा था जो गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन

अयोध्या जिले के थाना मयाबाजार के विलासपुर निवासी अरविंद सिंह (40) पुत्र भगवान सिंह प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका एक मकान दिल्ली में भी है। वहां परिवार के ही कुछ लोग रहते हैं। मंगलवार को वह पड़ोसी वैभव पांडेय (35), अनुज पांडेय (40), चचेरे भाई मनोज सिंह (45) पुत्र समरबहादुर, चालक आशीष कुमार (45) पुत्र मिठाईलाल और मनोज के साले बस्ती जिले के थाना परशुरामपुर के गांव रजवापुर निवासी महेंद्र (38) पुत्र राजकुमार सिंह के साथ स्कॉर्पियो से दिल्ली गए थे। गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे एक्सप्रेसवे के रास्ते अयोध्या लौट रहे थे। हादसे के वक्त गाड़ी वैभव चला रहा था।
विज्ञापन


बांगरमऊ कोतवाली के फतेहपुर खालसा गांव के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। जिस समय हादसा हुआ बारिश भी हो रही थी। रफ्तार तेज होने से ब्रेक लगाने पर गाड़ी करीब पांच मीटर तक घिसटने के बाद ट्रक से भिड़ी। हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने सभी को एंबुलेंस से बांगरमऊ सीएचसी भेजा जहां, डॉक्टर ने वैभव, मनोज और अरविंद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




महेंद्र, आशीष और अनुज को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर महेंद्र और अनुज को भी मृत घोषित कर दिया गया, जबकि आशीष का इलाज चल रहा है। सीओ अरविंद सिंह, कोतवाल राजकुमार और एएसपी दक्षिणी प्रेमचंद्र घटनास्थल पर पहुंचे। गाड़ी में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। मृतक अरविंद के माता-पिता भी दिल्ली में रहते हैं। अरविंद उन्हीं को राशन आदि की व्यवस्था करने गए थे। अरविंद पहले दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। इस समय वह अयोध्या में ही रह रहे हैं।



सीओ अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि हादसे के समय मौजूद लोगों ने बताया कि स्कार्पियो की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। रफ्तार तेज होने से स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हुई और सभी लोग उसी में दब गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से उसका पता लगाया जा रहा है।


--------------------------

लखनऊ के गिरजा सिंह के नाम पंजीकृत है स्कॉर्पियो

हादसे के बाद पुलिस ने गाड़ी की जांच की तो वह लखनऊ के कानपुर रोड एलडीए कालोनी निवासी गिरजा सिंह पुत्र ओमप्रकाश के नाम दर्ज मिली है। वर्ष 2021 की गाड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed