फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Scorpio collides with trailer at a speed of 122 km, prospective groom and father's brother die

Unnao News: 122 किमी की रफ्तार से ट्रेलर से टकराई स्कार्पियो, भावी दूल्हा, पितास भाई की मौत

Mon, 11 Nov 2024 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Scorpio collides with trailer at a speed of 122 km, prospective groom and father's brother die
हसनगंज। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हसनगंज क्षेत्र में मटरिया गांव के सामने 122 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही स्कार्पियो सड़क पर खड़े ट्रेलर में पीछे से टकरा गई। हादसे में घायल भावी दूल्हा, उसके पिता व भाई को लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

गाजियाबाद शहर के वार्ड नंबर-11 गली नंबर-521 राहुल विहार निवासी संजय कुमार सिंह (50) बिहार प्रांत के जिला गया के बनरा ढोकली के मूल निवासी थे। संजय अपने बेटे गौरव कुमार (35) व सौरभ (30) के साथ एक्सप्रेसवे से होकर स्कार्पियो से गया जा रहे थे। गाड़ी गौरव चला रहा था। सौरभ का 18 नवंबर को तिलक और आठ फरवरी को शादी थी। रविवार सुबह करीब सात बजे मटरिया गांव के सामने टोल टैक्स से तीन किलोमीटर पहले सड़क पर खड़े ट्रेलर में स्कार्पियो पीछे से घुस गई।
विज्ञापन

हादसे में स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। वहीं, गंभीर रूप से घायल पिता और दोनों पुत्रों को यूपीडा और पुलिस टीम पहले हसनगंज स्वास्थ्य केंद्र लाई। वहां से लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने स्कार्पियो की तलाशी ली तो उसमें बड़ी संख्या में गिफ्ट के साथ 8.60 लाख की नकदी, दो सोने की अंगूठी, एक घड़ी मिली। पुलिस ने नकदी व सामान कब्जे में लेकर परिजनों को जानकारी दी। कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि लखनऊ में तीनों की मौत हुई है। आगे की कार्रवाई लखनऊ में हो रही है। ट्रेलर चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



18 नवंबर को था सौरभ का तिलक, तैयारियों में जुटा था परिवार

घटना में मृत सौरभ बिहार में परिषदीय स्कूल में शिक्षक था। सौरभ की शादी तय हो गई थी। 18 नवंबर को तिलक और आठ फरवरी 2025 को उसकी शादी थी। परिवार तिलक की तैयारियों में जुटा था। शादी के सामान की खरीदारी करने सौरभ गाजियाबाद गया था। वहीं से पिता व भाई के साथ लौट रहा था। गौरव और सौरभ की मौत के बाद अब सिर्फ छोटा भाई मानव राजपूत बचा है। पिता और दो भाई की मौत से परिजनों में मानव, संजय की पत्नी बेबी और अन्य परिजन बेहाल हैं। मानव ने बताया कि शनिवार रात आठ बजे तीनों गाजियाबाद से कार से निकले थे। झपकी आने से घटना का अंदेशा लगाया जा रहा है। स्कॉर्पियो संजय के नाम है।

तीन घंटे से खड़ा था ट्रेलर, जिम्मेदारों की लापरवाही से हुई घटना
हसनगंज। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर 122 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही स्कार्पियो जिस ट्रेलर से टकराई वह करीब तीन घंटे से सड़क पर खड़ा था। इस ओर यूपीडा के गश्ती दल, पीआरवी और टोल कर्मियों ने ध्यान नहीं दिया।

यदि ट्रेलर को हटवा दिया जाता तो शायद हादसा होने से बच जाता। जिम्मेदारों की चूक का नतीजा यह हुआ कि हादसे में पिता और दो पुत्रों की जान चली गई। वहीं, एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर, डंपर, ट्रक, लग्जरी डबल डेकर बस सहित अन्य भारी वाहन सड़क घेर कर अक्सर खड़े हो जाते हैं। यही वाहन हादसे का कारण बनते हैं। यूपीडा के कर्मचारी पेट्रोलिंग के दौरान वाहनों को हटवाने की भी जहमत नहीं उठाते। यूपीडा कर्मी मटरिया टोल प्लाजा पर लगी बड़ी-बड़ी स्क्रीन से 30 किलोमीटर तक कैमरों की मदद से निगरानी कर सकते हैं लेकिन उन्होंने इसे भी अनदेखा किया। हालांकि मामले में यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी आरके चंदेल ने सफाई देते हुए बताया कि ट्रेलर दिल्ली से आसाम जा रहा था। ट्रेलर का चालक सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करके लघुशंका के लिए गया था। तभी हादसा हो गई। उन्होंने बताया कि स्कार्पियो की रफ्तार करीब 122 किलोमीटर प्रति घंटा थी।


हाल ही में हुए हादसों पर नजर
- नौ अक्तूबर को एक्सप्रेसवे पर ढुलौआ गांव के पास डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत।
- 10 अक्तूबर को खंभौली गांव के पास ट्रक में डीसीएम टकराने से चालक घायल।
- 13 अक्तूबर को सबलीखेड़ा गांव के पास डिवाइडर से बाइक टकराने से दो की मौत।
- 21 अक्तूबर को सिरधरपुर के पास डीसीएम की टक्कर से दो की मौत।
- 28 अक्तूबर को जोगीकोट गांव के पास टायर फटने से पिकअप पलटने से ठेकेदार की मौत।
- दो नवंबर को एक्सप्रेसवे पर जोगीकोट गांव के पास डिवाइडर से टकराकर ट्रक पलटने से तीन घायल।

- चार नवंबर को एक्सप्रेसवे के गौरियाकला गांव के पास डिवाइडर से कार टकराने से चार घायल।
- छह नवंबर को शादीपुर गांव के पास डीसीएम से ट्राला टकराने से दो युवक घायल।
- सात नवंबर को एक्सप्रेसवे पर ढुलौआ और जागीकोट गांव के पास हुए हादसों में पांच घायल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed