फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Science and current affairs questions confused me.

Unnao News: विज्ञान और करंट अफेयर्स के सवालों ने उलझाया

Mon, 13 Oct 2025 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Science and current affairs questions confused me.
फोटो- 28,29 और 30
विज्ञापन

-सेंटर दूर होने से रास्ते के लिए भटके परीक्षार्थी, हुए परेशान
-12 केंद्रों पर दो पालियों में हुई पीसीएस परीक्षा, 4259 अभ्यर्थी शामिल, 5301 गैरहाजिर
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। उप्र लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की पीसीएस-2025, सहायक वन सरंक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को दो पालियों में संपन्न हुई। परीक्षा में विज्ञान और करंट अफेयर्स के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को उलझाया।
साथ ही कई केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में होने से परीक्षार्थी परेशान हुए। दोनों पालियों में 4259 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए वहीं 5301 अनुपस्थित रहे। कलक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम से डीएम ने परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन

पीसीएस परीक्षा में सुबह पाली में 9:30 से 11:30 तक 12 केंद्रों में पंजीकृत 4800 परीक्षार्थियों में 2134 ने परीक्षा दी, 2666 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 2:30 से 4:30 बजे तक की परीक्षा में भी 4800 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें 2125 परीक्षा में शामिल हुए, 2675 अनुपस्थित रहे। परीक्षा नकल विहीन हो इसके लिए अधिकारियों ने कड़ी नजर रखी। डीएम गौरांग राठी और एसपी जय प्रकाश सिंह ने कंट्रोल रूम के साथ जीजीआईसी शहर का निरीक्षण किया और कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी चेक किए, सब सही मिले। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने वैसे तो पेपर सही बताया लेकिन विज्ञान और करंट अफेयर्स के कुछ प्रश्न ऐसे बताए जो उन्होंने पढ़े ही नहीं थे और परीक्षा में आए, उन्हें हल करने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस सुनीलदत्त ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरह से निपट गई। कहीं भी किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आई।
--
200 मीटर दायरे में बंद रहीं दुकानें
उन्नाव। परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर तक के दायरे में दुकानें बंद रखी गईं। केंद्र के बाहर पुलिस के साथ सादी वर्दी में भी खुफिया पुलिस तैनात रही। स्थिति यह रही कि बिना आईकार्ड के कक्ष निरीक्षक तक प्रवेश नहीं कर पाए। कक्ष निरीक्षकों को मोबाइल की परमिशन नहीं रही।
--
परीक्षार्थी बोले
फोटो- 31
महिलाओं का शहर में देना चाहिए था सेंटर
पुरवा के एमआरआरएस इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से बाहर निकलीं लखनऊ की विभा ने बताया कि परीक्षा तो ठीक हुई, लेकिन सेंटर पहुंचने में भटकना पड़ा। महिलाओं का सेंटर शहर में होता तो बेहतर होता।

फोटो- 32
गूगल मैप ने केंद्र तक पहुंचाया
एमआरआरएस इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से पेपर देकर निकलीं लखनऊ की अनुभूति द्विवेदी ने बताया कि गूगल मैप के सहारे सेंटर पहुंचीं। बस से आई थी, इसलिए काफी देर हुई। वह दूसरी बार परीक्षा में शामिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed