{"_id":"572f9e743ddf083dbcd559f448079d06","slug":"school-chalo-abhiyan-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर विद्या दीप जलाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर विद्या दीप जलाओ
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 11 Mar 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
सफीपुर। स्कूल चलो अभियान को लेकर आधा दर्जन विद्यालयों के बच्चों ने रैली निकाल नगर का भ्रमण किया। बच्चों ने हिंदू ,मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई सब मिलकर करे पढ़ाई जैसे नारों से लिखी तख्तियां हाथ में लेकर लोगों को जागरूक किया।
कस्बे के कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में एकत्र बाल विद्यालय सफीपुर, कन्या प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय जगदीशखेड़ा के बच्चों को सहायक विकास अधिकारी कृषि गंगाचरण शंखवार ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
सह समन्वयक सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में बच्चे हाथों में बैनर व तख्तियां लिए उन्नाव-हरदोई मार्ग पहुंचे। बच्चों ने भारतीय स्टेट बैंक मार्ग से होते हुए मोटेश्वर मंदिर चौराहा, बबरअलीखेड़ा, सरांय सूबेदार आदि मोहल्लों का भ्रमण कर बकरी नहीं चराएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे। कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार। घर-घर विद्या दीप जलाओ, बच्चों को जरूर पढ़ाओ जैसे नारे लगाए गए।
विज्ञापन
रैली का समापन कन्या जूनियर विद्यालय सफीपुर में हुआ। इस दौरान संकुल प्रभारी ज्ञान प्रकाश पांडेय, नागेंद्रनाथ गौड़, सरोजनी देवी, अवनींद्र गौड़, शादाब आलम, नीलू चौरसिया, दामिनी, विमल, अर्चना सिंह आदि मौजूद रहीं।