फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Sanatanis need to unite: Prahlad Mishra

सनातनियों को एकजुट होने की जरूरत : प्रहलाद मिश्रा

Tue, 17 Dec 2024 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Sanatanis need to unite: Prahlad Mishra
सफीपुर। नगर स्थित बाबू भगवती चरण वर्मा में तीन दिवसीय 72वें सनातन धर्म सत्संग समारोह का आयोजन मंगलवार से शुरू हुआ। संत महात्माओं ने हनुमान जी के जीवन से प्रेरणा लेने और सनातनियों से एकजुट होने की अपील की।
विज्ञापन

संत प्रहलाद मिश्रा ने बताया कि हनुमान जी अतुलित बल के धाम हैं, जिन्होंने अपने आराध्य श्री राम की निस्वार्थ सेवा की। बताया कि विश्व में युद्ध की विभिषिका को देखते हुए सनातन धर्मियों को एकजुट होकर मुकाबला करना होगा। सुग्रीव की तरह भागना उचित नहीं है। वक्ता अभिषेक मिश्रा ने बताया कि संत हर जगह ईश्वर की चर्चा करके मनुष्य को भगवान जोड़ते हैं। उन्होंने बताया कि क्रोध को पाप का मूल माना गया है। लक्ष्मण के क्रोध को शांत करने के लिए राम ने धैर्य का परिचय दिया, तभी हनुमान जी ने प्रभु राम से सुग्रीव की मित्रता करवाई। उन्होंने कहा की मौत और भगवान को हमेशा याद रखना चाहिए, तभी जीवन सफल हो पाएगा। इसके अलावा अन्य वक्ताओं व संतों ने भी प्रवचन दिए। धर्म सत्संग समारोह की अध्यक्षता स्वामी रामस्वरूप ब्रह्मचारी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed