फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Saluto salute read in Urs

उर्स में पढ़ा गया सलातो सलाम

Tue, 02 Mar 2021 10:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Saluto salute read in Urs
उर्स में बुद्धनशाह की मजार पर चादर चढ़ाते अकीदतमंद। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। स्टेशन रोड स्थित सामाजिक सद्भावना के प्रतीक हजरत मखदूम सैय्यद काजी बुद्धनशाह रहमतुल्लाह अलैह का कदीमी सालाना उर्स अकीदत के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को नमाज के बाद जुहर कव्वाली का दूसरा दौर शुरू हुआ और शहर काजी जनाब निसार अहमद मिसबाही, हाफिज कारी व मौलाना इमाम की मौजूदगी में कुल शरीफ कलाम ए पाक की तिलावत की गई। शहर काजी ने जायरीनों के साथ मुल्क हिंदुस्तान में रहने वालों के लिए चैन और अमन की दुआ फरमा सलातो सलाम पढ़ा।
इससे पहले सोमवार को मजार अकदस का गुस्ल संदल खादिम निजाम मियां सहित अन्य लोगों ने किया। मजार 110 पर आए जायरीनों को तबर्रुक तकसीम किया गया। हाजी निसार हुसैन, हाजी वसीम चौधरी, इश्तियाक गौरी, शमशुल उस्मान, हसीन अहमद, इंतजार अहमद कासिम भाई, शमसी, मुशीर अहमद, रियाज अहमद व मोहम्मद इदरीस आदि ने मजार अकदस पर चादर व गागर पेश की।
विज्ञापन

इसके फौरन बाद महफिले शमा का दौर शुरू हुआ, जिसमें कव्वाल हजरत ताज मोहम्मद ताज नागपुरी, शब्बीर ताज नागपुरी व शहजादे उन्नावी ने कलाम पेश कर बुद्धनशाह रहमतुल्लाह अलैह के करामातें बताईं। इस मौके पर मो. इमरान, मो. इरफान, लल्लन, फरीद मोहम्मद खां, निसार अहमद, वैश खां, शब्बीर खां व चौधरी वशीक साहब आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed