सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज (उन्नाव)। मतदान ही लोकतंत्र की ताकत है। अगर देश को मजबूत और ताकत वर बनाना है तो सारे कामकाज छोड़कर मतदान के दिन पोलिंग बूथ पर पहुंचना ही होगा। ये बातें दिव्यांगों के सम्मान समारोह में आईएएस एसडीएम ने कहीं। विकासखंड के कोरारी कला गांव में मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ एसडीएम मेधा रूपम ने किया। कार्यक्रम में कोरारी खुर्द, कला, अमरसस, पोटरिहा, बेहटा नथई सिंह समेत आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों के दिव्यांग बुलाए गए थे। एसडीएम ने दिव्यांगों से 19 फरवरी को मतदान करने की अपील की। इसके बाद गायन प्रतियोगिता, छूकर पहचानों, चित्रकला, निबंध लेखन व देखो पहचानों प्रतियोगिताएं हुईं। एसडीएम ने दिव्यांगों को पुरस्कृत कर हौसलाफजाई की। इस दौरान प्र्रधानों में निर्मला शुक्ल, रजाना देबी, माया चौधरी, डब्लू सिंह, महेश जायसवाल, बीएलओ विवेक शर्मा भी मौजूद रहे। दिव्यांगजन मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत सिकंदरपुर करन न्यायपंचायत के प्राथमिक स्कूल में दिव्यांगों ने कार्यक्रमों का आयोजन किया। यहां नि:शक्तों ने नुक्कड़ नाटक, गायन, सुलेख, बैसाखी आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। दिव्यांगों में जयप्रसाद, देवीचरण, हनूमान, जयशंकर, सुषमा त्रिवेदी ने सुलेख व बैसाखी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया साथ ही शत-प्रतिशत मतदान के लिए सभी को संकल्प दिलाया। कार्यक्रम की जिम्मेदारी एबीआरसी योगेंद्र प्रताप सिंह, एबीआरसी प्रदीप भदौरिया ने दिव्यांगों को लोकतंत्र में उनकी उपयोगिता के विषय में विस्तार से जानकारी दी। अंत में सभी से मतदान करने की अपील की। इस दौरान शालिनी दीक्षित, दीपा दीक्षित, मिथिलेश त्रिवेदी, अनु जायसवाल व अजय मौजूद रहे।
इनसेट
रैली निकाल बच्चों ने मतदान की जगाई अलख
औरास। कस्बा स्थित राष्ट्रीय इंटर कालेज से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली खंड शिक्षाधिकारी जयशंकर बाजपेई व ईओ मुकेश निगम की अगुवाई में निकली। मतदाता जागरूकता अभियान में छात्रों के अलावा ब्लाक व नगर पंचायत कर्मचारी भी शामिल हुए। छात्रों ने आधी रोटी खायेंगे मतदान करने जाएंगे जैसे नारे लगाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। इस मौके पर दरोगा अनिल कुमार पांडेय, महेंद्र अस्थाना, इंद्रपाल, सुनील कुमार,कुलदीप यादव भी मौजूद रहे।
ब्लाक प्रमुख की अगुवाई में निकली मतदाता रैली
मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ ब्लाक मुख्यालय से ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह, ईओ रेनू यादव व बीडीओ शेषमणि सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कस्बे क्षेत्र में घूम-घूमकर मतदान की अलख जगाई। जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने सौ फीसदी मतदान के लिए लोगों से अपील की। इस दौरान बीईओ आरती गुप्ता के न पहुंचने पर ब्लाक प्रमुख ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों से शिकायत की बात कही।
डाक्टर भी बने जागरूकता अभियान का हिस्सा
सफीपुर। मतदान जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को सीएचसी प्रभारी राजेश वर्मा की अगुवाई में जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। रैली सीएचसी से निकाली गई। इसमें आशा बहू, एनम, डाक्टरों के अलावा कस्बे के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
पुरवा में सीएसएफ के साथ अधिकारियों का रूट मार्च
असोहा। चुनाव के मद्देनजर एसडीएम राजमुनि यादव के नेतृत्व मे पुरवा पुलिस ने छत्तीसगढ़ पैरा मिलिट्री के जवानों के साथ कस्बे में रूटमार्च किया। रूट मार्च पुरवा, चमियानी, काजीखेड़ा, खरगीखेड़ा, मंगतखेडा में रूट मार्च कर चुनाव मे किसी प्रकार गड़बड़ी न करने का संदेश दिया। इस दौरान सीओ सुशील कुमार, एसओ कौशलेंद्र नाथ, मौरावां थाना प्रभारी डीएन मिश्र, असोहा थाना प्रभारी जेएन सिंह भी मौजूद रहे।