फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Rushed for three days for health certificate, gave it after charging a convenience fee

Unnao News: स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के लिए तीन दिन दौड़ाया, सुविधा शुल्क लेकर दिया

Sun, 27 Jul 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 27 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Rushed for three days for health certificate, gave it after charging a convenience fee
उन्नाव। जिला अस्पताल एक और वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। शुक्लागंज निवासी एक छात्र का आरोप है कि स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के लिए कर्मचारी तीन दिन टालमटोल करते रहे। बाद में 200 रुपये लेने के बाद प्रमाण दिया। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
विज्ञापन

गंगाघाट थानाक्षेत्र के गोपीनाथपुरम मोहल्ला निवासी कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि उनका पॉलिटेक्निक में दाखिल होना है। इसके लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र आवश्यक है। वह तीन दिन से जिला अस्पताल का चक्कर लगा रहे हैं। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसके कलर ब्लॉइंड होने की पुष्टि की थी। शनिवार को जब छात्र अपने प्रमाण पत्र के बारे में जानकारी लेने नेत्र रोग विभाग पहुंचा तो यहां तैनात एक स्वास्थ्यकर्मी ने रुपयों की मांग की। कपिल ने बताया कि उसके पास नकद रुपये नहीं थे। इसपर स्वास्थ्यकर्मी ने अस्पताल के बाहर स्थित एक दुकान पर 200 रुपये ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कराए तब प्रमाण पत्र दिया। सीएमएस डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed