फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Running car thieves stole the goat beaten

कार से बकरी चुराकर भाग रहे चोरों को धुना

Sun, 07 Jun 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 07 Jun 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Running car thieves stole the goat beaten
बछौरा। थानाक्षेत्र के ग्राम भवानीगंज से बकरी उठाकर कार से भाग रहे पांच लोगों को ग्रामीणों ने रविवार को घेर लिया। खुद को घिरा देखकर कार सवार पांचों युवक पैदल जंगल की ओर भागे जिनको ग्रामीणों ने दबोचकर लाठीडंडों से धुन दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में पांचों घायलों को 108 एंबुलेंस से कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है जिनकी उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन


रविवार को सफेद रंग की इंडिगो सवार युवकों ने भवानीगंज में सड़क किनारे बंधी बकरी को खोलकर कार में डाल लिया। यह देख कर ग्रामीण दौड़े और कार रुकवाने का प्रयास करने लगे। चालक ने गाड़ी नहीं रोकी तो ग्रामीणों ने अचानक कार के आगे लकड़ी का बोटा फेंक दिया। कार बोटे से टकराने के बाद रुक गई तो ग्रामीणों ने कार को चारों ओर से घेर लिया। अपने को घिरा देख कार सवार पैदल ही जंगल की ओर जान बचा कर भागे जिन्हें ग्रामीणों ने दौड़ाकर दबोच लिया और लाठीडंडों से पीटकर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने जंगल में बेहोशी की हालत में खून से लथपथ पड़े पांचों युवकों को 108 एंबुलेंस से कस्बा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पांचों आरोपियों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। ग्रामीणों के हमले से घायल हुए युवकों में रज्जन पुत्र शत्रुघ्न निवासी आलमबाग, आशीष पुत्र मेवालाल निवासी सदर कैंट, मनोज पुत्र विजय प्रताप निवासी आलमबाग, विक्रम पुत्र अंशुलाल, विक्की पुत्र इंद्रपाल आलमबाग लखनऊ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार चालक मनोज ने बताया कि वह ट्रैवल्स एजेंसी चलाता है। विक्रम से दोस्ती है जिसके कहने पर शनिवार को उसकी रिश्तेदारी में कानपुर गया था। रविवार को मौरावां होकर हम लोग लखनऊ जा रहे थे तभी रास्ते में भवानीगंज से दस किलोमीटर पहले विक्रम के साथियों ने एक स्थान से कार में छह बकरियां डाल ली। उसके बाद ये लोग भवानीगंज में उतरे और एक बकरी को पकड़ कर कार में डाल लिया। यह देखकर समीपवर्ती ग्रामीण दौड़े और कार को रोकने का प्रयास करने लगे।


हम कार रोक कर अपनी सफाई देते इसके पूर्व ही ग्रामीणों ने अचानक कार के आगे लकड़ी का बोटा फेंककर रोक लिया। आक्रोशित ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख सभी लोग कार छोड़ जंगल की ओर जान बचा कर भागे। इसी बीच ग्रामीणों ने घेराबंदी कर हम लोगों को दबोच लिया और पीटने लगे। कार से छह बकरियां भी बरामद हुईं। थानाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सच्चाई सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर हमले में घायल युवकों के परिजनों ने बकरी चुराने की घटना को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed