फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Run by helmets and seat belts Vehicle

हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर चलाएं वाहन

Sun, 17 Jan 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 17 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Run by helmets and seat belts Vehicle
सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन शनिवार को छोटा चौराहा स्थित सिंह प्रदूषण केंद्र पर एआरटीओ ने शिविर लगाया। व्यापारियों व मौजूद चालकों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए गए। साथ ही उनके उनकी समस्याएं भी सुनी।
विज्ञापन



इस दौरान 100 वाहनों के प्रदूषण की जांच कर उन्हें प्रमाणपत्र जारी किया गया। चेकिंग के दौरान गाड़ियों में कागज न मिलने या अन्य दिक्कतों के चलते छोटे-बड़े 25 वाहनों का चालान किया गया और 85 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


 
एआरटीओ प्रवर्तन सियाराम वर्मा ने कहा कि लोग सुरक्षित यात्रा करें। इसके लिए सड़क के नियमों का पालन करना जरूरी है।


उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव ने एआरटीओ से जिले में ट्रेनिंग स्कूल खुलवाने की मांग की। कहा कि चालकों को प्रशिक्षण में दिक्कत आती हैं। इसलिए जिले में ट्रेनिंग स्कूल खोला जाए। लाइसेंस बनाने का सरलीकरण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
यातायात उप निरीक्षक विनोद कुशवाहा ने चालकों को ट्रैफिक नियमों के विरुद्ध वाहन न चलाने की सलाह दी साथ ही ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। गाड़ियों की फिटनेस न होने, लाइसेंस न पाए जाने व ओवरलोड 25 वाहनों का चालान किया गया। इनसे 85 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।




इश मौके पर फायर ब्रिगेड अधिकारी के अलावा यात्री कर अधिकारी मुन्ना लाल, अशोक वर्मा, कुलदीप व अन्य लोग मौजूद रहे। नवाबगंज के टोल टैक्स बैरियर पर यातायात नियमों की जानकारी चालकों को एसडीएम हसनगंज अर्चना द्विवेदी ने दी। इस दौरान टोल प्लाजा के मैनेजर एएस चौहान मौजूद रहे।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed