फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Rs 1.21 crore approved for cleaning of 118 miners

Unnao News: 118 माइनरों की सफाई के लिए 1.21 करोड़ स्वीकृत

Thu, 31 Oct 2024 09:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 09:11 PM IST
विज्ञापन
Rs 1.21 crore approved for cleaning of 118 miners
उन्नाव। रबी सीजन में किसानों को सिंचाई के लिए नहरों के टेल तक पानी पहुंचाने की विभाग ने कवायद शुरू की है। सिंचाई विभाग को नहर सफाई के लिए शासन से 1.21 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। विभाग ने काम शुरू कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जिले में कुल जमीन 4,54,676 हेक्टेयर है। इसमें खेतिहर भूमि 2,91,298 हेक्टेयर के आसपास है। इसमें से 62,433 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई नहरों पर निर्भर है। शेष भूमि की सिंचाई नलकूप, निजी ट्यूबवेल व पंपों से होती है। वर्तमान में रबी सीजन शुरू होने जा रहा है। ऐसे में किसानों को फसलों के लिए पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिंचाई विभाग ने नहरों की सफाई की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से किसानों को दिसंबर में पानी देने की कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के क्षेत्र में 118 माइनर हैं। इसके अतिरिक्त 12 रजबहे व छोटे नाले भी शामिल हैं। इनकी कुल लंबाई करीब सात सौ किमी है। सिंचाई विभाग को इन नहरों की सिल्ट सफाई के लिए 1.21 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। सिंचाई खंड के एक्सईएन दीपक यादव ने बताया कि टेंडर निकाल दिए गए हैं। पिछली बार की तरफ ही 15 नवंबर के आसपास सफाई शुरू करा दी जाएगी। बजट आते ही भुगतान कर दिया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, अभी कुछ नहरों, माइनरें पूरी तरह से सूखी भी नहीं हैं। इसलिए उनकी सफाई सूखने के बाद ही कराई जाएगी। इसलिए पानी दिसंबर माह में ही किसानों को पानी उपलब्ध हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




ड्रोन से होगी सिल्ट सफाई की निगरानी

सिल्ट सफाई में खानापूर्ति न हो, इसके लिए सिंचाई विभाग ने ड्रोन से निगरानी कराने की कवायद शुरू की है। अधिशाषी अभियंता दीपक यादव ने बताया कि ड्रोन की मदद से पूरी सफाई की गहनता से निगरानी की जाएगी। जहां भी ठेकेदार ने कामचलाऊ काम किया तो भुगतान रोककर उसे ब्लैकलिस्टेड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed