{"_id":"e65ab21f3b7ab2e6fa202f9f5c823764","slug":"roza-iftar-party-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुल्क की तरक्की की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुल्क की तरक्की की मांगी दुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 06 Jul 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
बांगरमऊ। आरएस ग्रुप ऑफ एजुकेशनल की ओर से आरएस इंटर कालेज में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इफ्तार के बाद हाफिज राहत अंसारी ने मगरिब की नमाज अदा कराई। मुल्क की तरक्की और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी गई।
विज्ञापन
हाफिज राहत ने फरमाया कि माहे रमजान में जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं और दोजख के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। इस माह में हर नेकी का सवाब सत्तर गुना हो जाता है।
विज्ञापन
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य डॉ. मुन्ना अलवी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से जहां अल्लाह पाक खुश होता है, वहीं आपसी इत्तेहाद पैदा होता है। इफ्तार में सपा नेता गयास खां, शब्बीर अलवी, प्रताप सिंह, जियाउद्दीन खां, फजलुरहमान, अरविंद सविता, पूर्व एसडीएम एसएन शुक्ला, आदि लोगों ने शिरकत की। आयोजक आरएस ग्रुप के चैयरमैन सैयद रिजवान अहमद ने मेहमानों का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन