फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Robbery of one lakh rupees from a bullion trader going home from the shop

Unnao News: दुकान से घर जा रहे सराफा व्यापारी से एक लाख की लूट

Mon, 15 Jul 2024 08:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 08:22 PM IST
विज्ञापन
Robbery of one lakh rupees from a bullion trader going home from the shop
चकलवंशी। दुकान बंद कर घर जा रहे सराफा व्यापारी से एक बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट की। कनपटी पर तमंचा लगाकर बैग छीनकर भाग निकले। बैग में 50 हजार रुपये और इतनी ही कीमत के जेवर थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


माखी गांव निवासी रामकिशोर की रुपऊ गांव के बाहर सराफा की दुकान है। रामकिशोर के अनुसार, रविवार रात करीब आठ बजे वह बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में शारदा नहर पुरवा ब्रांच पर पवई गांव के सामने पहुंचा था तभी पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश लुटेरों ने ओवरटेक करके उसे रोक लिया। रुकते ही एक बदमाश ने कनपटी पर तमंचा लगा दिया और दूसरे ने मारपीट कर बैग छीन लिया। उसने पुलिस को बताया कि बैग में पांच ग्राम सोने और 200 ग्राम चांदी के जेवर और 50 हजार रुपये थे। थानाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed