फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Robbers encounter police during vehicle checking, four arrested

Unnao News: वाहन चेकिंग के दौरान लुटेरों की पुलिस से मुठभेड़, चार गिरफ्तार

Tue, 20 May 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 20 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Robbers encounter police during vehicle checking, four arrested
उन्नाव। आवास-विकास कालोनी में दो दिन पहले वृद्धा से चेन लूट की घटना में पुलिस ने सोमवार शाम चार बजे करोवन-सिकंदरपुर सरोसी मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान चार लुटेरों को पकड़ लिया। लुटेरों ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से दो लुटेरे घायल हो गए। बाकी दो ने समर्पण कर दिया। लुटेरों के पास से दो बाइक, दो तमंचा और लूटी चेन बरामद हुई है।
विज्ञापन

दही थानाक्षेत्र के आवास-विकास कालोनी के बी-ब्लॉक निवासी रानी पत्नी दुर्गा प्रसाद अग्निहोत्री 17 मई की शाम सात बजे मंदिर से पैदल घर जा रहीं थीं। रास्ते में पार्क के पास बाइक सवार दो लुटेरे उनकी चेन लूटकर भाग निकले थे। जांच में जुटी पुलिस को सीसीटीवी में बाइक नंबर दिखा था। जांच कराई तो वह आजमगढ़ जिले के थाना निजामाबाद के गांव गड्डीपुरवा निवासी राजेंद्र प्रसाद का निकला। पुलिस लुटेरे के पते पर गई तो पता चला कि वह लखनऊ के तालकटोरा में रह रहा है। स्वाट, सर्विलांस और मुखबिर की मदद से पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

सोमवार शाम करोवन-सिकंदरपुर सरोसी मार्ग दही थानाध्यक्ष संजीव सिंह, सदर कोतवाल अवनीश सिंह वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को देख बाइक सवार लुटेरों ने उन पर फायर किया। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाते हुए घेराबंदी की। पैर में गोली लगने से आजमगढ़ निवासी लुटेरा राजेंद्र प्रसाद और सदर कोतवाली के जुराखनखेड़ा निवासी श्रीकांत तिवारी उर्फ टीटू घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार सदर कोतवाली के लोकनगर निवासी नितिन और अमन ने आत्मसमर्पण कर दिया। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि लुटेरों के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। घायलों का इलाज चल रहा है। लुटेरों ने चेन लूट की वारदात कबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed