{"_id":"5d1c80388ebc3e3cee014371","slug":"road-accident-in-unnao-one-people-died-and-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर
Wed, 03 Jul 2019 04:18 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 03 Jul 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी उन्नाव जिले में बुधवार को लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
यह घटना बन्थर चौराहे के पास की है। यहां कानपुर के भूसा टोली निवासी सुरेश अपने मित्र के साथ कानपुर लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में सुरेश की मौत हो गई। वहीं नफीस पुत्र रहीस की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
यह घटना बन्थर चौराहे के पास की है। यहां कानपुर के भूसा टोली निवासी सुरेश अपने मित्र के साथ कानपुर लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में सुरेश की मौत हो गई। वहीं नफीस पुत्र रहीस की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन