फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   road accidemr me 3 ki maut

सड़क हादसों में छात्रा सहित तीन की मौत

Mon, 14 Feb 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
road accidemr me 3 ki maut
श्रेया का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
नवाबगंज। लखनऊ कानपुर हाईवे समेत अन्य जगहों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में नीट की छात्रा सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार उसका दोस्त घायल हो गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के पीतांबर नगर निवासी सुशील कश्यप की बेेटी श्रेया (20) नीट की तैयारी कर रही थी। वह लखनऊ में हॉस्टल में रहती थी। सोमवार शाम लगभग चार बजे वह माखी थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव निवासी कुलदीप (23) के साथ बाइक से लखनऊ से घर आ रही थी। हाईवे पर अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में श्रेया की मौत हो गई, जबकि कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

उधर हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मोहान के अकबरी गेट निवासी शोएब (32) लखनऊ के सादुल्लानगर बाइक से गया था। सोमवार शाम घर लौटते समय कोतवाली क्षेत्र के शेखूपुर गांव के सामने लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ हंगामा कर जाम लगा दिया। मोहान चेयरमैन हयात रसूल के समझाने पर परिजन शांत हुए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं माखी थाना क्षेत्र के गांव हरीगढ़ी निवासी सतीश (35) किसान था। सोमवार को असरेंदा गांव में गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने गया था। शाम छह बजे वापस बाइक से लौटते समय उन्नाव-संडीला मार्ग पर असरेंदा मोड़ के पास बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। सतीश हेलमेट नहीं लगाए था।

श्रेया की मौत पर पोस्टमार्टम हाउस में रोते बिलखते परिजन। संवाद

श्रेया की मौत पर पोस्टमार्टम हाउस में रोते बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : UNNAO

शोएब की फाइल फोटो। संवाद

शोएब की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : UNNAO

सड़क हादसे में शोएब की मौत पर घटना स्थल पर रोते बिलखते परिजन। संवाद

सड़क हादसे में शोएब की मौत पर घटना स्थल पर रोते बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : UNNAO

सतीश का फाइल फोटो। संवाद

सतीश का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : UNNAO

सतीश की मौत पर सीएचसी में रोती बिलखती पत्नी अनीता। संवाद

सतीश की मौत पर सीएचसी में रोती बिलखती पत्नी अनीता। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed