फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Reversing loader bundle of scripts scattered

लोडर पलटने से उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल बिखरे

Wed, 25 Mar 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 25 Mar 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Reversing loader bundle of scripts scattered
मियागंज/उन्नाव। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल लादकर जा रहा लोडर सड़क के गड्ढों में पलट गया। हादसे में टीचर और सुरक्षा के लिए तैनात सिपाही समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची माखी थाना पुलिस ने सड़क पर बिखरे उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल दूसरे लोडर में लदवाकर जिला मुख्यालय भेजे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि कोई बंडल न फटा है और ना ही पुस्तिकाओं को कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


बांगरमऊ स्थित सुभाष इंटर कॉलेज की हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के 1040 बंडल तीन लोडरों में लादकर जिला मुख्यालय में बनाए गए स्ट्रांगरूम भेजे जा रहे थे। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर चकलवंशी कसबा के पास सड़क के गड्ढों से निकलते समय एक लोडर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल सड़क पर बिखर गए। हादसे में बांगरमऊ  कसबा निवासी लोडर चालक गुलशन बाजपेयी (30), सुभाष इंटर कॉलेज के रामस्वरूप (50) निवासी जिंदासपुर हसनगंज और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के मद्देनजर साथ जा रहे बांगरमऊ कोतवाली में तैनात सिपाही सुखराम और लोडर का क्लीनर रोहित गुप्ता घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची माखी थाना पुलिस ने कापियों के बंडलों को किनारे कराया। इसी दौरान स्कूल प्रबंधन ने दूसरे वाहन की व्यवस्था की और बंडलों को उसमें लदवाकर जिला मुख्यालय भेजवाया।


स्कूल के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह ने बताया उत्तर पुस्तिकाओं को या उनके बंडलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सभी बंडलों को सुरक्षित स्ट्रांगरूम में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed