फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Returning home from duty, car crushed to death by car

ड्यूटी से घर लौट रहे होमगार्ड को कार ने कुचला, मौत

Wed, 30 Oct 2019 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Returning home from duty, car crushed to death by car
बीघापुर। सदर कोतवाली से ड्यूटी कर मंगलवार सुबह घर जा रहे बाइक सवार होमगार्ड को बीघापुर थानाक्षेत्र में रावतपुर रेलवे क्रासिंग के निकट तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। होमगार्ड हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

बीघापुर थानाक्षेत्र के हरीखेड़ा मजरा कटाव निवासी झब्बू लाल (55) पुत्र बुद्धीलाल होमगार्ड के पद पर तैनात था। वह सदर कोतवाली में अपनी सेवाएं दे रहा था। मंगलवार सुबह ड्यूटी के बाद बाइक से घर जा रहा था। बीघापुर थानाक्षेत्र के रावतपुर रेलवे क्रासिंग के निकट उसकी बाइक में कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गिर पड़ा और कार उसे कुचलकर भाग निकली। झब्बूलाल को बीघापुर अस्पताल लाया गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। झब्बूलाल के साढ़ू के लड़के बृजनंदन ने बीघापुर थना में पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष जावेद अख्तर ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतक के एक बेटा व दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed