{"_id":"67a3a3109cc3cf1bd608d536","slug":"retired-soldier-body-found-in-the-forest-ribs-found-broken-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सेवानिवृत्त फौजी का जंगल में मिला शव, पसलियां मिलीं टूटी; बेटा बोला- इन चार लोगों ने मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सेवानिवृत्त फौजी का जंगल में मिला शव, पसलियां मिलीं टूटी; बेटा बोला- इन चार लोगों ने मारा
Wed, 05 Feb 2025 11:12 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अचलगंज (उन्नाव)
संवाद न्यूज एजेंसी, अचलगंज (उन्नाव)
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:12 PM IST
सार
बाराबंकी के मूल निवासी शिवराम (55) सेना में फौजी थे। सेवानिवृत्त होने के बाद तीन साल पहले उन्होंने अचलगंज के मझरा में छह बीघा जमीन खरीदकर अमरूद की बागवानी की थी।
विज्ञापन
शिवराम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के उन्नाव स्थित मझरा गांव में अमरूद के फसल की रखवाली कर रहे सेवानिवृत्त फौजी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव पेड़ के नीचे मिला। पोस्टमार्टम में पसलियां टूटी पाई गई हैं। इससे सीने में वजनी हथियार से या किसी जानवर के हमले का अनुमान है। बेटे ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बाराबंकी के मूल निवासी शिवराम (55) सेना में फौजी थे। सेवानिवृत्त होने के बाद तीन साल पहले उन्होंने अचलगंज के मझरा में छह बीघा जमीन खरीदकर अमरूद की बागवानी की थी। इसी गांव में घर भी बनाया था। शिवराम के बेटे सौरभ ने बताया कि वह बहन स्वाति के साथ कानपुर में पढ़ने जाता है। मंगलवार शाम को कोचिंग पढ़कर आया तो पिता के घर न आने का पता चला।
विज्ञापन
तलाश की तो पता चला कि जंगल में बाइक खड़ी है। वहां जाकर देखा तो एक पेड़ के नीचे पिता का शव था। पैंट में मोबाइल भी था। बेटे के मुताबिक पिता का गांव के ही कुछ लोगों से पिछले दिनों झगड़ा भी हुआ था। बेटे सौरभ ने गांव के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पत्नी कृष्णावती, बेटे शिवम, सौरभ और बेटी स्वाति बेहाल हैं। थानाध्यक्ष राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन