{"_id":"5e94a1078ebc3e7696670bff","slug":"report-will-be-filed-for-short-distribution-of-rice-and-money-unnao-news-knp555097529","type":"story","status":"publish","title_hn":"चावल का कम वितरण व रुपये लिए तो दर्ज होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चावल का कम वितरण व रुपये लिए तो दर्ज होगी रिपोर्ट
विज्ञापन
बिछिया(उन्नाव)। ब्लॉक सभागार में सोमवार को एसडीएम सदर ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत निशुल्क खाद्यान्न वितरण को लेकर कोटेदारों की क्लास ली।
एसडीएम सदर दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार दोपहर ब्लॉक सभागार में कोटेदारों की बैठक ली। यहां पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के नि:शुल्क वितरण को लेकर कोटेदारों से कहा कि 15 अप्रैल से वितरण होने वाले अवधि में गांव के प्रत्येक कार्डधारक को प्रति यूनिट 5 किलो चावल निशुल्क देना सुनिश्चित करें। कार्डधारकों को ई-पॉस मशीन से निकली यूनिट पर्ची के आधार पर पूरा खाद्यान्न दिया जाए। घटतौली, यूनिटों से कम अथवा पैसे लेने की शिकायत मिलने पर संबंधित कोटेदार के खिलाफ एफ आईआर के साथ राशन की दुकान का निलंबन किया जाएगा। राशन की दुकानों पर नियुक्त पर्यवेक्षक के मौजूदगी में ही राशन वितरण किया जाएगा। राशन की दुकानों पर स्टॉक बोर्ड, अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के यूनिटों की लिस्ट चस्पा होने के साथ सतर्कता समिति के सदस्यों के नाम अंकित होने चाहिए। वितरण अवधि में राशन की दुकानों की क्रॉस चेकिंग भी कराई जाएगी।
एसडीएम ने कोटेदारों से दोटूक कहा कि गांव के ऐसे गरीब परिवार जिनके पास राशनकार्ड नहीं बने हैं। उन्हें भी राशन दिया जाए। बैठक में कुछ कोटेदारों ने होम स्टेप डिलीवरी न होने व आवश्यक वस्तु निगम के गोदाम से प्रति बोरी दो से तीन किलो अन्न कम मिलने की शिकायत की। जिस पर एसडीएम ने जांच कराने को कहा। इस दौरान 60 कोटेदारों में प्यारेलाल, शिवमंगल सिंह, श्याम बहादुर, अंबरीष व बच्चनलाल सहित पूर्ति निरीक्षक नेहा गुप्ता मौजूद रहीं।
बीघापुर तहसील क्षेत्र के कोटेदारों ने भी कम खाद्यान्न मिलने का आरोप लगाया है। बताया है कि हर बोरी में 3 से 5 किलो खाद्यान्न कम निकलता है। यदि कोई कोटेदार तौलकर खाद्यान्न लेने की बात करता है तो विवाद होने लगता है। नगर पंचायत के पूर्व उप चेयरमैन राजेंद्र एडवोकेट ने कहा कि गोदाम से कम खाद्यान्न कोटेदारों को दिया जा रहा है। पूर्ति निरीक्षक अंकित अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने सुमेरपुर के गोदाम प्रभारी सोन बिहारी मिश्रा के यहां उपस्थित रहकर कोटेदारों को प्रति बोरी तौलकर माल दिलवाया है। समाजसेवी सुभाष बाजपेई ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष से पूरे प्रकह्यरण की जांच कराकर गोदाम प्रभारियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराने की मांग की है। वहीं, जंगल बुजुर्ग कोटेदार के खिलाफ की गई शिकायत पर तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा ने जांच की। जांच में शिकायत सही पाई गई। तहसीलदार ने बताया कि जांच रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी गई है।