फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   report pending in lnrm fraud case

अधिकारियों ने नहीं दी रिपोर्ट, सीडीओ ने भेजा रिमाइंडर

Tue, 28 Jun 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
report pending in lnrm fraud case
उन्नाव। पुरवा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) में हुई 24.19 लाख की गड़बड़ी के मामले में जांच के लिए गठित टीमों ने 20 दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं दी है। इस पर सीडीओ ने टीमों को रिमाइंडर भेजा है।
विज्ञापन

पुरवा के गांव पुरैनीखेड़ा मजरा बनिगांव की सौम्या यादव व अचलखेड़ा की आरती ने सीडीओ को शिकायती पत्र दिया था। इसमें ब्लाक मिशन मैनेजर (बीएमएम) व अन्य कर्मचारियों पर एनआरएलएम में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाकर इसमें जिला पंचायत के वित्तीय परामर्शदाता, बीएसए के वित्त एवं लेखाधिकारी व बैंक आफ इंडिया के अग्रणी जिला प्रबंधक को शामिल किया था। तीनों अधिकारियों ने शिकायतकर्ता के बयान लेने के साथ ही अभिलेखीय जांच की तो 24.19 लाख का गड़बड़झाला सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता चला था कि उमंग महिला स्वयं सहायता समूह के खाते में 1.10 लाख व विल्लेश्वर बाबा समूह के खाते में इतनी ही धनराशि भेजी जानी थी लेकिन इसे पुरवा आर्यावर्त बैंक में संचालित निजी खाते में भेज दिया गया। इसी प्रकार अन्य समूहों के नाम से जारी धनराशि को निजी खातों में ट्रांसफर करा लिया गया था। सीडीओ ने छह जून को अन्य ब्लाकों में भी जांच टीम गठित कर दी थी। टीम में ब्लाक के नोडल अधिकारी, बीडीओ, एडीओ (आईएसबी)/पंचायत और लेखाकार को रखा गया था। सभी 15 ब्लाकों में जांच करके 10 दिन में रिपोर्ट देनी थी लेकिन 20 दिन बाद भी टीमों ने जांच रिपोर्ट नहीं दी। इस पर सीडीओ ने सख्ती दिखाई है।

समयावधि बीतने के बाद भी रिपोर्ट न देने पर टीमों को रिमाइंडर भेजा गया है। निर्देश दिए गए हैं कि एनआरएलएम की सघन जांच करके फोटोग्राफ सहित आख्या उपलब्ध कराएं। अब तक आख्या उपलब्ध न कराने का कारण भी बताने के लिए कहा है। - दिव्यांशु पटेल, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed