फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Report on the doctor of the nursing home in the death of the newborn due to negligence in treatment

Unnao News: इलाज में लापरवाही से नवजात की मौत में नर्सिंग होम के डॉक्टर पर रिपोर्ट

Fri, 02 Jun 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 02 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Report on the doctor of the nursing home in the death of the newborn due to negligence in treatment
फोटो नंबर-24, 25
विज्ञापन

फॉलोअप
परिजनों ने बुधवार रात नर्सिंग होम में किया हंगामा, स्टाफ से मारपीट
भीड़ को उकसाने में बसपा नेता व आठ अज्ञात पर चौकी इंचार्ज ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। कब्बाखेड़ा स्थित उन्नाव मेडिकल सेंटर में नवजात की मौत की घटना में बुधवार रात मृतक के परिजनों ने नर्सिंग होम के बाहर शव रखकर हंगामा किया। कोतवाली पुलिस घंटों मशक्कत के बाद मामला शांत करा पाई। मृतक के पिता की तहरीर पर नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, लोगों को हंगामा और नर्सिंग होम स्टाफ के साथ मारपीट के लिए उकसाने में जेल चौकी इंचार्ज ने एक बसपा नेता व आठ अज्ञात पर शांतिभंग, सरकारी काम में बाधा सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम में सेप्टीसीमिया से नवजात की मौत की पुष्टि हुई है।
बाबूगंज मोहल्ला निवासी राजेंद्र कुमार की पत्नी गायत्री को प्रसव पीड़ा होने पर 28 मई को पहले निष्ठा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला ने उसी दिन ऑपरेशन से बच्चे को जन्म दिया। कुछ देर बाद नवजात की हालत बिगड़ गई। उसे कब्बाखेड़ा स्थित उन्नाव मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया। अस्पताल मालिक व डॉ. भरत खेड़िया ने इलाज शुरू किया। बताया कि बच्चे की तबीयत ठीक है। 29 मई को डिस्चार्ज कर देंगे। लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी छुट्टी नहीं की और वेंटिलेटर पर रखा। 31 मई को दोपहर करीब एक बजे बताया कि बच्चा सीरियस है, उसे कानपुर ले जाने की सलाह दी। यही नहीं, बिना रेफर लेटर और गेट पास के छुट्टी दे दी। नाजुक हालत में परिजनों ने बच्चे को कानपुर के गीतानगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां तीन घंटे इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। बुधवार रात में परिजन नवजात का शव लेकर उन्नाव मेडिकल सेंटर आए और गेट पर शव रख हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के समझाने पर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे माखी गांव निवासी बसपा नेता देवेंद्र सिंह साथियों के साथ पहुंचे और मृतक के परिजनों को अस्पताल में तोड़ फोड़ और स्टाफ से मारपीट के लिए उकसाया। पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता और धक्का मुक्की हुई। इसके बाद शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाकर जाम खुलवाया। मृतक बच्चे के पिता राजेंद्र की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने डॉ. भरत खेड़िया के खिलाफ इलाज में लापरवाही से बच्चे की मौत की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed