फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Report on teenager's death not recorded even after 24 hours

किशोरी की मौत पर 24 घंटे बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं

Wed, 05 Aug 2020 08:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Report on teenager's death not recorded even after 24 hours
सफ ीपुर(उन्नाव)। दुष्कर्म से आहत किशोरी द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने की घटना में 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोतवाल ने विसरा व स्लाइड रिपोर्ट आने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। जबकि घटना के बाद ही उन्होंने आरोपी को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी सोमवार शाम खेत गई थी। जहां से घर लौटकर उसने जहर खा लिया था। इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। मृतका की मां ने गांव के युवक पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा तहरीर दी थी। उसने पुलिस को बताया था कि दुष्कर्म से आहत हो बेटी ने जहर खाकर जान दे दी। पुुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा सुरक्षित किए जाने व दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाए जाने की बात सामने आई थी। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

कोतवाल हरिकेश राय ने बताया कि गांव के युवक से झगड़े के बाद किशोरी द्वारा जहर खाने की बात जांच में सामने आई है। उसके शरीर पर कोई खरोंच के निशान नहीं मिले हैं। घटनास्थल पर दुष्कर्म जैसी बात की पुष्टि नहीं हो रही है। उन्होंने विसरा व स्लाइड रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही। वहीं, एएसपी धवल जायसवाल ने रिपोर्ट दर्ज न होने के सवाल पर मामला दिखवाए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज नहीं, 48 घंटे से हिरासत में आरोपी
विसरा रिपोर्ट आने में कई महीने लग जाते हैं। यह जानते हुए भी कोतवाल ने विसरा रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। जबकि उन्होंने घटना के बाद ही आरोपी को हिरासत में ले लिया था। 48 घंटे से अधिक का समय बीतने के बाद भी आरोपी को कोतवाली में बैठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed