फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Report on SP leader and 25 unidentified supporters in altercation with policeReport on SP leader and 25 unidentified supporters in altercation with police

Unnao News: पुलिस से नोकझोंक में सपा नेता व 25 अज्ञात समर्थकों पर रिपोर्ट

Tue, 04 Feb 2025 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Report on SP leader and 25 unidentified supporters in altercation with policeReport on SP leader and 25 unidentified supporters in altercation with police
फतेहपुर चौरासी। लोडर से कुचलकर कोल्डड्रिंक विक्रेता की मौत की घटना के बाद सपा नेता और पुलिस में नोकझोंक करने वाले सपा नेता व 25 समर्थकों (नाम व पता अज्ञात) पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सपा नेता ने मांग के बाद भी घटना में हत्या के बजाए गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज किए जाने पर नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन

दबौली गांव निवासी कोल्डड्रिंक विक्रेता साहबलाल (55) का शव शनिवार को कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर मिला था। मृतक के बेटे विजय कुमार सिंह का आरोप था कि गांव के ही अनूप के उकसाने पर चालक विकास और आकाश ने पिता को लोडर से कुचल दिया। विजय ने आरोप लगाया था कि उसने कोल्डड्रिंक की एजेंसी ले रखी है। दबौली गांव के मजरा अवस्थीखेड़ा निवासी विकास और आकाश चोरी छिपे दबौली गांव के रहने वाले अनूप को एक्सपायरी कोल्डड्रिंक सप्लाई करते हैं। एक फरवरी को कोल्डड्रिंक उतार कर ले जाते समय पिता ने विरोध कर लोडर को रोकने का प्रयास किया तो उन्हें लोडर से कुचल दिया। पुलिस ने घटना में तीनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

रविवार को मृतक साहबलाल के परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज न होने पर आक्रोश जताते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। सूचना पर फतेहपुर चौरासी थाना और बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी पहुंचे थे और परिजनों को समझाकर शांत कराया था। इसके कुछ देर बाद हफीजाबाद निवासी समाजवादी पार्टी के नेता (विशेष आमंत्रित सदस्य) शशांक कई समर्थकों के साथ पहुंचे और मृतक को सपा का कार्यकर्ता बताया। उन्होंने हत्या की घटना को गैर इरादतन हत्या में दर्ज करने का विरोध किया तो काफी नोकझोंक हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को फतेहपुर चौरासी थाने में तैनात एसआई दिनेश कुमार रावत ने सपा नेता शशांक व उनके 20 से 25 समर्थकों (नाम व पता अज्ञात) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस से अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा डालने, गालीगलौज, धक्का-मुक्की, धमकी और सेवन क्रिमिनल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। नामजद आरोपी सपा नेता शशांक ने बताया कि वह पुलिस द्वारा हत्या की जगह गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने उन पर रिपोर्ट दर्ज करने की धमकी भी दी थी। पुलिस द्वारा लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed