फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Report on SP District General Secretary and his two brothers

सपा जिला महासचिव सहित दो भाइयों पर रिपोर्ट: 30 लाख हड़पने व जान से मारने की धमकी देने का अरोप

Sun, 17 Oct 2021 09:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 17 Oct 2021 09:17 AM IST
सार

नई दिल्ली के द्वारका थाना क्षेत्र के संस्कृति अपार्टमेंट निवासी कारोबारी राजीव चौधरी ने उन्नाव के शुक्लागंज निवासी सपा जिला महासचिव व उनके दो भाइयों पर धोखाधड़ी और जान से मारने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Report on SP District General Secretary and his two brothers
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली निवासी एक कारोबारी ने उन्नाव के शुक्लागंज निवासी सपा जिला महासचिव व उनके दो भाइयों पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नई दिल्ली के द्वारका थाना क्षेत्र के संस्कृति अपार्टमेंट निवासी कारोबारी राजीव चौधरी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में उन्होंने गंगाघाट कोतवाली के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी सपा नेता सुरेश पाल, उनके भाई राजकुमार और शिवकुमार पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 18 मई 2020 को 20 लाख रुपये में 165.22 वर्ग मीटर और 10 लाख रुपये में 100 वर्ग मीटर के दो प्लाट खरीदे थे। रजिस्ट्री करने को लेकर लगातार टाल मटोल करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज दिल्ली से आकर उनसे मिले और प्लाट की रजिस्ट्री करने या रकम लौटाने को कहा तो उन्होंने असलहे दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि तीनों ने हत्या कर गंगा नदी मे फेकने की भी धमकी दी और रुपये न लौटाने की बात कही। सीओ कृपाशंकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed