फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report on seven in deadly attack on YouTuber

Unnao Crime: यू-ट्यूबर पर जानलेवा हमले का मामला, दो नामजद और पांच अज्ञात पर रिपोर्ट, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 27 Jun 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 27 Jun 2023 12:13 AM IST
सार

सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। मुकदमे की विवेचना कर रहे अपराध निरीक्षक कानपुर स्थित हैलट अस्पताल में मेडिकल करने वाले डॉक्टर के बयान दर्ज करेंगे।

विज्ञापन
Report on seven in deadly attack on YouTuber
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले में यू-ट्यबर पर दो दिन पहले गोली चलाने की घटना में पुलिस ने पीड़ित के पिता ने प्रापर्टी डीलर सहित दो पर नामजद और पांच अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने बलवा, हत्या के प्रयास और जान से मारने की धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच और तेज कर दी है।

विज्ञापन

शहर के पीडी नगर निवासी मन्नू शनिवार देर रात संदिग्ध हालात में घायल हो गया था। पीड़ित ने प्रापर्टी डीलर अंशु गुप्ता, हिस्ट्रीशीटर दीपक सिंह व पांच अज्ञात लोगों पर गोली चलाने की बात बताई थी। उसके दाहिने कंधे पर जख्म हुए थे। घटना की सूचना पर एएएसपी शशिशेखर सिंह, सीओ सिटी आशुतोष कुमार कोतवाली पुलिस और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की थी।
विज्ञापन

हालांकि जांच में कई संदिग्ध बातें सामने आई थीं। घायल मन्नू अवस्थी को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया था। सोमवार को उसके पिता नरेंद्र अवस्थी ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उनका बेटा मन्नू 24 जून की रात करीब दस बजे, शराब मिल के पास रहने वाली अपनी बहन के घर से शहर की ओर आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब मिल वाली गली में पीछा कर अंशू गुप्ता व दीपक सिंह ने पांच अज्ञात साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से मन्नू पर फायर कर दिया इससे बेटा बेसुध होकर गिर गया था। गोली बेटे के कंधे को छूती हुई निकल गई। हमलावर पूरे परिवार को खत्म करने की बात कहकर भाग निकले थे।

डॉक्टर के होंगे बयान
सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। मुकदमे की विवेचना कर रहे अपराध निरीक्षक कानपुर स्थित हैलट अस्पताल में मेडिकल करने वाले डॉक्टर के बयान दर्ज करेंगे। मंगलवार को मेडिकल रिपोर्ट भी ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed