{"_id":"651321605f5c9d7daa022ded","slug":"report-on-four-for-trying-to-blackmail-ultrasound-operator-unnao-news-c-221-1-sknp1054-3644-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अल्ट्रासाउंड संचालक को ब्लैकमेल करने की कोशिश में चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अल्ट्रासाउंड संचालक को ब्लैकमेल करने की कोशिश में चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बांगरमऊ। अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक के मोबाइल नंबर पर अज्ञात लोगों ने फोन कर उसी से सेंटर की वीडियो मोबाइल पर भेजने की बात कही। फोन करने वाले एक लाख रुपये की मांग की। न देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। मंगलवार को चार लोग संचालक से फिर मिलने पहुंचे। इसमें एक को पकड़कर पुलिस के सौंपा। जबकि तीन भाग निकले। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
फतेहपुर चौरासी कस्बा निवासी पंकज कुमार ने बताया कि बांगरमऊ की पुरानी पानी टंकी के पास अल्ट्रासाउंड केंद्र चलाता है। 21 सितंबर को माखीक्षेत्र के भवानीखेड़ा निवासी अतुल यादव, हर्ष यादव, बानू और बांगरमऊ के गुलाबखेड़ा निवासी नवनारद उर्फ नवनीत ने खुद को न्यूज चैनल का पत्रकार बताकर उसके मोबाइल नंबर पर अल्ट्रासाउंड सेंटर का वीडियो भेजा। उसे प्रसारित करने की बात कह उच्च अधिकारियों से कहकर केंद्र को बंद कराने की धमकी दी। वीडियो प्रसारित न करने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की। मंगलवार को पीडि़त ने उनसे मिलने की बात कही। सभी रुपये लेने के लिए अंगनेखेड़ा गांव जाने वाले मार्ग पर मिले। इसमें एक युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक और अन्य कार से थे। उनके आते ही पीडि़त ने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीण एकत्र हुए और एक को पकड़ लिया।
कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीण एक व्यक्ति को पकडकऱ कोतवाली लाए। पीडि़त की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। अल्ट्रासाउंड सेंटर की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
--