{"_id":"6abac5f0ad2b8a903209b283","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-158534-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कैनवास पर बच्चों ने उकेरा ‘मेरे सपनों का भारत’ छात्रा विनीता रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कैनवास पर बच्चों ने उकेरा ‘मेरे सपनों का भारत’ छात्रा विनीता रही प्रथम
विज्ञापन
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र-छात्राएं। स्रोत: शिक्षक
सफीपुर। रंगों और कल्पनाओं से बच्चों ने सपनों के भारत की तस्वीर कैनवास पर उतारी। सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) अटवा सफीपुर में विकासखंड स्तरीय ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें उनवां विद्यालय की छात्रा विनीता ने पहला स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में बच्चों ने स्वच्छ, शिक्षित, विकसित और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। कंपोजिट स्कूल उनवा की विनीता ने प्रथम, कंपोजिट स्कूल बड़ादेव की माही ने द्वितीय और कंपोजिट स्कूल अटवा की निशि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीईओ शुचि गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान का उद्देश्य विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को देश के विकास से जोड़ना और ‘विकसित भारत 2047’ के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से मजबूत करना है। शिक्षक संजीव संखवार और अमित तिवारी ने कहा कि बच्चों की चित्रकला में देश के उज्ज्वल भविष्य को लेकर उनकी कल्पनाशील सोच नजर आई। ज्ञानेंद्र कुशवाहा, राजवीर यादव, ऋतु त्रिवेदी, पवन कुमार, अर्चना गौतम, रश्मि चौरसिया, अर्जुन, सुमित गुप्ता, मनोज कुमार, रविकेश, बलबीर सिंह, पीयूष त्रिवेदी, शरद कुशवाहा, इमरान और अमित कुमार सहित शिक्षक मौजूद रहे।