बांगरमऊ। सेवा संकल्प अभियान के तहत नेवल और नगहरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित हुए। क्षेत्रीय विधायक ने गर्भवतियों की गोद भराई व बच्चों का अन्नप्राशन कराया। उन्होंने अच्छा कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को सम्मानित भी किया।
विधायक श्रीकांत कटियार ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों की देखभाल और पोषण का स्थान हैं। ये केंद्र समुदाय व परिवार के बीच महत्वपूर्ण कड़ी भी होते हैं। बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। मातृ एवं शिशु देखभाल में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। कार्यक्रम में सीडीपीओ रानी देवी, मुख्य सेविका और ग्राम प्रशासक प्रवेश कुशवाहा उपस्थित रहे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं भी इस अवसर पर मौजूद थीं।