फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Report on 9 people for not paying 1.18 crore of paddy sales

धान बिक्री का 1.18 करोड़ भुगतान न करने पर 9 लोगों पर रिपोर्ट

Tue, 01 Oct 2019 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Report on 9 people for not paying 1.18 crore of paddy sales
पुरवा (उन्नाव) । तीन वर्ष पूर्व बेचे गए बासमती धान का अभी तक भुगतान न होने पर व्यवसायी ने 9 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला दलीगढ़ी निवासी बासमती धान व्यवसायी राहुल प्रताप सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह की स्थानीय मिर्री चौराहा स्थित अजय सिंह इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म है। फ र्म के माध्यम से उन्होंने नवंबर 2014 से मई 2015 के बीच फूड्स ग्रेन मर्चेंट समानाबाहू करनाल हरियाणा को 3567 क्विंटल बासमती धान बेचा था। फूड्स ग्रेन मर्चेंट कंपनी ने धान का चावल बनाकर खुद तो बेच दिया लेकिन उनका बकाया 1 करोड़ 18 लाख 38 हजार 9 सौ 60 रुपये नहीं दिए। जब पैसे की मांग की गई तो फर्म के प्रोपराइटर लगातार टालमटोल करते रहे। एक बार तो पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दे दी। यही नहीं फर्म का नाम बदलकर उसके स्थान पर दूसरा बोर्ड लगा लिया। व्यवसायी की शिकायत पर पुलिस ने फर्म की डायरेक्टर सुनंदा पत्नी केवल कृष्ण, सिद्धार्थ, तरुण, एमएस कपूर, प्रवीण वी पारिख, धर्मेंद्र जोशी, दिव्यार्थ कुमार व केवल कृष्ण समेत एक अन्य के खिलाफ अमानत में खयानत व जान से मारने की धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल अतुल तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर 9 आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed