फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Report of fraud on five including former head

Unnao Crime: पूर्व प्रधान सहित पांच पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 15 Apr 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 15 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Report of fraud on five including former head
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
उन्नाव जिले में मौरावां थानाक्षेत्र के गांव दरेहटा में 25 साल पहले मर चुकी महिला की दो बीघा कृषि भूमि को धोखाधड़ी करके पूर्व प्रधान ने अपनी पत्नी के नाम बैनामा करा लिया। भूमि स्वामी की भतीजी ने फर्जी रजिस्ट्री की जानकारी होने पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसपर उसने न्याायलय की शरण ली थी। न्यायालय के आदेश पर पूर्व प्रधान, उसकी पत्नी, सास समेत पांच के खिलाफ एफआईआक दर्ज की है।
विज्ञापन


दरेहटा निवासी रामकली की सगी चाची जनाका पत्नी बल्देव की 25 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। मृतका के नाम संक्रमणीय भूमि थी। उसके कोई औलाद न होने से भतीजी रामकली का ही भूमि पर कब्जा है। उसने अपने नाम वरासतन भूमि दर्ज कराने के लिए पुरवा कोर्ट में वाद दायर कर रखा है। मामला अभी तक विचाराधीन है। इसी भूमि को गांव के पूर्व प्रधान कुलबीर ने अपनी पत्नी शंकर देवी के नाम जालसाजी करके पुरवा में बैनामा करा लिया। भूमि स्वामी मृतक जनाका और अपनी सास का नाम एक होने का पूर्व प्रधान ने फायदा उठाया।
विज्ञापन


उसने फर्जीवाड़ा करके अपनी सास जनाका के नाम आईडी बनवाकर पत्नी के नाम चुपके से भूमि की रजिस्ट्री करा ली। जानकारी होने पर भतीजी रामकली ने सीओ पुरवा और एसपी से शिकायत करके न्याय की फरियाद लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने कोर्ट में वाद दायर किया। कोर्ट के आदेश पर पूर्व प्रधान, उसकी पत्नी व सास जनाका के साथ गवाह रामचंद्र व गंगादेई के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। थाना पमरभारी अमरनाथ सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed