फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Relatives blocked the road and created ruckus after the death of the pregnant woman

Unnao News: प्रसूता की मौत पर परिजनों ने लगाया जाम, हंगामा

Wed, 19 Feb 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Relatives blocked the road and created ruckus after the death of the pregnant woman
सड़क पर शव रखकर जाम लगाए परिजन।  - फोटो : सड़क पर शव रखकर जाम लगाए परिजन।
बांगरमऊ। ऑपरेशन से प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ी तो नर्सिंगहोम संचालकों ने रेफर कर दिया। लखनऊ के नर्सिंगहोम में प्रसूता मौत की मौत हो गई। परिजन शव लेकर बांगरमऊ पहुंचे और गलत ऑपरेशन व इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इस दौरान करीब 15 मिनट तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली के नन्हूपुरवा गांव निवासी विनय कुमार की एक साल पहले शादी हुई थी। पत्नी पूजा (23) को 13 फरवरी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन बांगरमऊ कस्बा स्थित एक नर्सिंगहोम लेकर पहुंचे। संतोषजनक जवाब न मिलने पर पास के ही दूसरे नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। 14 फरवरी को ऑपरेशन से बच्ची का जन्म हुआ। प्रसव के कुछ देर बाद ही पूजा की हालत बिगड़ गई तो लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ के नर्सिंगहोम में मंगलवार देर शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन एंबुलेंस से शव लेकर बांगरमऊ के नर्सिंगहोम के सामने पहुंचे। मृतका के पति व अन्य लोगों ने इलाज और ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाया और शव को सड़क पर रखकर उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया। कोतवाली प्रभारी अवनीश सिंह पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। उन्होंने परिजनों से तहरीर देने के लिए कहा। इसके बाद लोग शांत हुए। इस दौरान करीब 15 मिनट तक जाम लगा रहा। पति विनय ने बताया कि नवजात बच्ची की हालत ठीक है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed