फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Registration begins for wheat procurement

गेहूं खरीद के लिए पंजीकरण शुरू

Tue, 02 Mar 2021 10:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Registration begins for wheat procurement
उन्नाव। जिले में सरकारी गेहूं खरीद की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार भी खरीद के लिए विभागीय वेबसाइट पर किसानों को पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। वहीं 56 केंद्र खोलने की अनुमति भी मिल गई है।
विज्ञापन

एक अप्रैल से जिले में सरकारी गेहूं की खरीद शुरू होगी। रबी विपणन वर्ष 2021-22 में सरकारी गेहूं की बिक्री के लिए कृषकों को खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। किसानों को अपना बैंक खाता सीबीएसयुक्त शाखा में खुलवाना पड़ेगा। जिसमें पीएफ एमएस के माध्यम से तुरंत खाते में भुगतान जा सकेगा। यह पंजीकरण कृषक स्वयं जनसूचना केंद्र अथवा साइबर कैफे के माध्यम से करा सकेंगे।
विज्ञापन

किसानों को खाद्य विभाग के विभागीय पोर्टल fcs.up.nic.in पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण कराते समय किसान को जोतबही, खसरा, भूमि/फसल का रकबा, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर देना होगा। जो किसान 100 क्विंटल से अधिक गेहूं की बिक्री करेगा तो खरीद से पहले, उपजिलाधिकारी से सत्यापन कराया जाएगा। विभाग ने रजिस्ट्रेशन के लिए साइट खोल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थन मूल्य में 50 रुपये की हुई बढ़ोत्तरी
शासन ने इस बार खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। पिछले सीजन में 1925 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया था। इस बार 50 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है।

अभी 56 क्रय केंद्रों खोलने की मंजूरी मिली
इस बार अभी प्रशासन ने 56 क्रय केंद्र खोलने की अनुमति दे दी है। जैसे ही खरीद शुरू होगी उसके बाद केंद्र बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। आनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है। किसान अभी पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण हर किसान को कराना होगा।
यूपी सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed