फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Recoveries from five employees including principal

प्रधान सहित पांच कर्मचारियों से होगी रिकवरी

Tue, 24 Apr 2018 11:46 PM IST
unnao
unnao Updated Tue, 24 Apr 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
बीघापुर। विकासखंड बीघापुर की ग्राम पंचायत अमरपुर आंव में 6 माह पूर्व मनरेगा कार्यों में मिले पौने दो लाख के घपले में बीडीओ ने ग्राम प्रधान सहित पांच कर्मचारियों से रिकवरी के आदेश जारी किए हैं। 15 दिनों में घपले की रकम जमा न करने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अमरपुर के शिवकुमार तिवारी ने 3 अक्तूबर 2017 को तहसील दिवस में इटोली तालाब की खुदाई, सत्ती बाग नाले की सफ ाई व साधन सहकारी समिति चकरोड के मनरेगा से हुए कामों में घपले की शिकायत की थी। जांच लघु सिंचाई के अवर अभियंता धीरेंद्र श्रीवास्तव व सहायक विकास अधिकारी राजकुमार वर्मा ने की थी। जांच में लगभग पौने दो लाख रुपये का घपला पकड़ा गया था। खंड विकास अधिकारी मामले की फ ाइल कई महीनों से दबाए थे। घपले में फ ंसे ग्राम प्रधान व कर्मचारी मामले को रफ ा-दफ ा करने के लिए जुगाड़ लगा रहे थे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने सीडीओ से शिकायत की तो मुख्य विकास अधिकारी ने जिला उपायुक्त मनरेगा को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पर बीडीओ ने ग्राम प्रधान कैलाश शंकर द्विवेदी पर 57 हजार, तकनीकी सहायक देवेश कुमार अवस्थी पर 57 हजार, पंचायत सचिव राजीव लोचन तिवारी पर 33 हजार, प्रकाशचंद्र पर 14 हजार व अनिल कुमार पर 9 हजार रुपये की रिकवरी आदेश जारी कर दिए। ब्लाक में कार्यरत प्रकाशचंद्र, अनिल कुमार तथा ग्राम प्रधान को आदेश रिसीव करा दिया गया। वहीं तकनीकी सहायक देवेश कुमार अवस्थी का आदेश खंड विकास अधिकारी सुमेरपुर व राजीव लोचन का आदेश खंड विकास अधिकारी सिकंदरपुर सरोसी के माध्यम से भेज दिया गया है। बीडीओ एके पांडे ने बताया कि रिकवरी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। 15 दिनों में मनरेगा खाते में रिकवरी धनराशि जमा न करने पर अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed