Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Ration will reach the Kotedars directly from the warehouse

ब्लाक गोदाम की दौड़ खत्म, अब कोटेदारों तक पहुंचेगा खाद्यान्न

Sat, 25 Jun 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ration will reach the Kotedars directly from the warehouse
उन्नाव। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को पारदर्शी बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था लागू कर दी है। अब गोदाम से सीधे संबंधित सस्ते गल्ले की दुकान पर गेहूं, चावल व अन्य राशन पहुंचेगा।
विज्ञापन

जनपद में 1275 सरकारी गल्ले की दुकानें हैं। अभी तक कोटेदार अपने साधनों से गोदाम से गेहूं, चावल व अन्य सामान उठाते थे। इसमें कालाबाजारी की भी शिकायतें मिलती रहती थीं। डोर स्टेप डिलीवरी से कोटेदारों और उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। गोदाम से भेजे जाने वाले बोरों में टैगिंग की जाएगी। ये बोरे किसी अधिकारी के सामने ही खोले जाएंगे। शुक्रवार को सदर विधायक पंकज गुप्ता ने दहीचौकी एफसीआई गोदाम से ट्रकों को कोटे की दुकानों के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

कोटेदारों ने जताई खुशी
असोहा के बेहटा के कोटेदार शिवशंकर ने बताया कि ब्लाक गोदाम के चक्कर लगाने सेे छुट्टी मिलेगी। कोटेदारों को इससे फायदा मिलेगा और दौड़भाग भी बचेगी।
हिलौली के कोटेदार राजकुमार ने बताया कि अभी तक किराए के वाहनों से ब्लाक गोदाम में जाकर राशन उठाते थे। डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था से दुकान पर राशन पहुंचेगा। इससे राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में डोर स्टेप डिलीवरी शुरू हो गई है। चार एजेंसियों को नामित किया गया है। इन एजेंसियों को ब्लाक आवंटित कर दिए गए हैं। ये ब्लाकों में कोटेदारों को राशन पहुंचाएंगी। इससे कोटेदारों का समय और परिवहन व्यय भी बचेगा। वहीं लाभार्थियों को दुकान पर राशन पहुंचने की जानकारी हो जाएगी। - रामेश्वर प्रसाद, डीएसओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed