फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   rashan distribution from suspended kota

निलंबित कोटे से राशन वितरण

Mon, 14 Feb 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
rashan distribution from suspended  kota
चकलवंशी। निलंबित कोटे पर राशन वितरण करने पर कार्डधारकों ने आपत्ति जताई है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को सूचना देकर अन्य जगह राशन वितरण कराने की मांग की है। जिला पूर्ति अधिकारी ने मामले में जांच की बात कही है।
विज्ञापन

ब्लाक सरोसी क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंदाखेड़ा में सीता देवी के नाम से सरकारी राशन की दुकान आवंटित थी। कार्डधारकों ने दिसंबर में राशन वितरण न करने का आरोप लगाकर उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। 28 जनवरी को पूर्ति निरीक्षक रवि वर्मा ने गांव में जांच कर 150 लाभार्थियों के बयान दर्ज किए थे। शिकायत सही पाए जाने पर कोटा निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

दुकान निलंबित होने के बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने यहां के कार्डधारकों को कंजौरा ग्राम पंचायत के कोटेदार रज्जन के पास संबद्ध कर दिया था। रविवार को रज्जन निलंबित कोटेदार सीता देवी के दरवाजे पर ही राशन वितरण करने लगा। जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मामले में आपत्ति जताई। साथ ही मामले की जानकारी डीएसओ को दे दी। जिला पूर्ति अधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि निलंबित दुकान पर राशन वितरण नहीं कराया जा सकता है। मामले की जांच पूर्ति निरीक्षक को दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कोटेदार पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वितरण भी दूसरे स्थान पर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed