फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Ramlila staged enthusiastic audience watching

रामलीला मंचन देख उत्साहित हुए दर्शक

Sun, 18 Oct 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 18 Oct 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
Ramlila staged enthusiastic audience watching

मौरावां कस्बे में ऐतिहासिक दशहरा मेला एवं रामलीला के चौथे दिन सीता स्वयंवर व परशुराम-लक्ष्मण संवाद का कलाकारों ने मंचन किया।

विज्ञापन


 
शुक्रवार को लीला में ताड़का वध के बाद ऋषि विश्वामित्र के साथ भगवान राम व लक्ष्मण जनकपुरी आगमन, यहां महाराज जनक अपनी पुत्री सीता के विवाह के लिए स्वयंवर का आयोजन करते हैं।



स्वयंवर में बड़े राजा महाराजा पहुंचते हैं, लेकिन विवाह के लिए रखी गई शिव धनुष पर प्रतिंचा चढ़ाने की शर्त को कोई पूरी नहीं कर पाता है। इसको लेकर राजा जनक विलाप करने लगते हैं। इसके बाद महर्षि विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान राम जैसे ही शिव धनुष पर प्रतिंचा चढ़ाने की कोशिश करते हैं, वैसे ही धनुष टूट जाता है।
विज्ञापन



इसके टूटने की जानकारी मिलते ही भगवान परशुराम स्वयंवर स्थल पर पहुंचते हैं और धनुष तोड़ने वाले के बारे में पूछते हैं। स्थल पर भगवान परशुराम व लक्ष्मण का विवाद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
लीलाओं का आनंद लेने के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। रामलीला मंचन के कलाकारों में बांदा के अमित दीक्षित ने राम, उन्नाव के दीपक शास्त्री ने लक्ष्मण, कानपुर के आलोक पांडेय ने परशुराम, मौरावां के पुत्तन सोनी ने जनक, गोपीनाथ ने रावण और प्रमोद ने विश्वामित्र का रोल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed