फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   rainy season

बारिश ने बढ़ाई अन्नदाताओं की धड़कन

Fri, 02 Jan 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 02 Jan 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
rainy season
उन्नाव। कोहरे की मार झेल रही फसलों को गुरुवार को दोपहर से शुरू हुई बूंदाबांदी से राहत मिलने की जगी उम्मीद शाम होते-होते टूटती नजर आई। बारिश में जैसे-जैसे तेजी आई वैसे-वैसे अन्नदाताओं के दिलों की धड़कन बढ़ती गई। पिछले साल जनवरी 2014 का नजारा भी आंखों के सामने छाने लगा।
विज्ञापन


जब बारिश व ओले गिरने से सरसो, अरहर, गेहूं, चना, मटर, टमाटर व आलू की फसले चौपट हो गई थीं। इस बार भी जिस तरह मौसम करवट ले रहा है उसे देखते हुए इतनी ज्यादा बारिश के आसार तो नहीं हैं, लेकिन अगर दो-तीन दिनों तक बारिश हुई तो कई फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन


उधर, आसमान पर दिन भर बादल छाए रहने से सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके। बारिश के साथ चली दक्षिणी-पूर्वी हवा ने गलन में और इजाफा कर दिया। हालांकि तापमान बुधवार के मुकाबले ज्यादा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते करीब एक पखवारे से गिर रहे कोहरे ने फसलों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। सरसों, चना, मटर, अरहर जैसी फसलों के फूल झड़ने भी लगे थे। आलू पर झुलसा रोग लगने की आशंका के चलते शासन ने उद्यान विभाग को दिशा निर्देश तक जारी कर दिए।

नए साल के पहले दिन जैसे ही बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ किसानों के चेहरे पर कोहरे के कारण छायी चिंता कुछ हद तक कम होती दिखी। बूंदाबांदी के बाद कोहरे से फसलों को राहत मिली है। शाम होते-होते अन्नदाताओं के चेहरों पर फिर से चिंता की लकीर दिखने लगीं। बूंदाबांदी के बाद शाम को बारिश कुछ तेज हुई तो फसलों के खराब होने की चिंता फिर बढ़ गई।


मौसम वैज्ञानिक सीबी सिंह ने बताया कि बूंदाबांदी तो फसलों के लिए फायदेमंद है, लेकिन अगर बारिश तेज हुई तो फसलों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। बारिश की वजह से सरसों, अरहर, चना व मटर के फूल गिर सकते हैं। जिससे पैदावार प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed