{"_id":"6ae39aabf61c2dac0c020c5e","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-160444-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: करवा चौथ पर घर आ रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: करवा चौथ पर घर आ रहे युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन
अशोक मिश्रा (फाइल फोटो)
बांगरमऊ। दिल्ली से कमाई कर करवाचौथ पर बाइक से घर लौट रहे युवक की अलीगढ़ के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए निकल गए।
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के भुलभुलियाखेड़ा निवासी ज्ञानेशचंद्र मिश्रा उर्फ पप्पू अपने बेटे अशोक (27) के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। ज्ञानेशचंद्र मिश्र ने बताया कि बुधवार की रात बेटा अशोक करवाचौथ का पर्व होने से बाइक से घर जाने के लिए निकला था। कानपुर-दिल्ली जीटी रोड पर अलीगढ़ शहर के पास बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से टकरा गई। इस हादसे में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे वहीं के जिला अस्पताल में पुलिस कर्मियों ने भर्ती कराया था। इलाज के दौरान मौत हो गई।
मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव आने की संभावना है। करवा चौथ पर पति की मौत की सूचना मिली तो पत्नी प्रीति बदहवाश हो गई। पानी के छीटे डालकर परिजन उसे होश में लाए। बेटे की मौत से मां सुधा और अन्य परिजन बेहाल हैं। दो बच्चों में तीन साल का अंश और एक डेढ़ साल का बेटा अयांश है।