फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: नौकरी का झांसा देकर 1.80 लाख रुपये हड़पे

Fri, 30 Oct 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। बेटे को मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम महिला से 1.80 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मगरवारा निवासी वंदना जायसवाल ने बताया कि कन्नौज जिले के उहिदापुर सतौरा निवासी जसवीर सिंह ने बेटे अभिषेक को मर्चेंट नेवी का कोर्स कराने और नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ साल के दौरान अलग-अलग किस्तों में नकद और ऑनलाइन रुपये लिए थे। रुपये देने के बाद भी न तो बेटे को कोर्स कराया और न ही नौकरी दिलाई। पीड़िता के मुताबिक काफी समय बीतने के बाद भी जब कोई काम नहीं हुआ तो उन्होंने जसवीर से रुपये वापस मांगे। वह लगातार टालमटोल करता रहा। महिला का कहना है कि वह जसवीर के गांव भी गई थी। उसके माता-पिता और बड़े भाई-भाभी से रुपये के संबंध में बात की। उस समय उसके माता-पिता ने रुपये लेने की बात स्वीकार करते हुए काम कराने या रकम लौटाने की बात कही थी। महिला का आरोप है कि इसके बाद भी न तो नौकरी दिलाई और न ही रुपये वापस किए गए। बार-बार मांगने पर जसवीर ने रुपये लौटाने से मना कर दिया। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed