मौरावां। हिलौली गांव के रामलीला महोत्सव का शुभारंभ बृहस्पतिवार को गणेश पूजन, भूमि पूजन और मुकुट पूजन के साथ हुआ। इस लीला का समापन धनतेरस पर रावण वध के साथ होगा। 136 वर्ष पुरानी हिलौली की रामलीला का शुभारंभ करवा चौथ को होता है जो धनतेरस तक चलती है। इस आयोजन में स्थानीय व आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचते हैं।
बृहस्पतिवार को आचार्य गिरिजाशंकर दीक्षित के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच समिति अध्यक्ष मनोज शुक्ला व मेला प्रभारी महेश चंद्र सोनी आदि पदाधिकारियों ने गणेश, भूति व मुकुट पूजन कराया। इसके बाद हवन का भी आयोजन किया गया। लीला का मंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा ही किया जाता है। पूजन के दौरान संरक्षक अशोक कुमार मिश्रा, कृष्णकांत चतुर्वेदी, शिवकंठ त्रिपाठी, त्रिभुवन दीक्षित, मुकेश निर्मल, अतर सिंह, श्यामू साहू, अभिषेक सिंह, सुधांशू द्विवेदी, पुन्नू सविता, पीके श्रीवास्तव, वीरेंद्र शर्मा, बबलू सिंह, सुशील पांडेय, बचान दीक्षित, पन्नालाल, अलीबक्स, नंदू कुशवाहा और उदयभान गुप्ता आदि लोग रहे।