{"_id":"6ae39ac3e8f41f85600ef865","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-160469-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में भिड़ा कंटेनर, चालक-खलासी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में भिड़ा कंटेनर, चालक-खलासी घायल
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। कोरियर का सामान लेकर दिल्ली से लखनऊ जा रहा कंटेनर चालक को बुधवार की रात झपकी आने से एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गया। हादसे में कंटेनर चालक और खलासी घायल हो गए।
मैनपुरी जिले के थाना घिरोर के गांव नगला निवासी चालक शिवेंद्र कुमार सिंह (35) ,पड़ोसी गांव डिला निवासी खलासी पुष्पेंद्र (32) के साथ कंटेनर में दिल्ली से कोरियर का सामान लादकर लखनऊ जा रहा था। बुधवार की रात दो बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हवाई पट्टी के पास कंटेनर चालक को झपकी आ गई। इससे अनियंत्रित होकर परचून का सामान लादकर खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया। चालक और खलासी केबिन में फंस गए।
पीआरवी और यूपीडा के कर्मचारियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी प्रकार केबिन से निकालकर दोनों को एम्बुलेंस से बांगरमऊ सीएचसी भिजवाया। इस दौरान डेढ़ घंटे तक एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा। बेहटामुजावर थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि चालक को झपकी आने से कंटेनर खड़े ट्रक से पीछे से टकराया था। घायल चालक और खलासी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।