फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Rain continues, debris is falling, the way back is also blocked

पहाड़ टूट रहे हैं, टेंट बह गए,बारिश जारी है.....

Sat, 09 Jul 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rain continues, debris is falling, the way back is also blocked
उन्नाव। अमरनाथ गुफा से कुछ दूर पहले बादल फटने से 15 श्रद्धालुओं की मौत के बाद जिले से गए कई यात्रियों के परिजनों की धड़कनें तेज हैं। जिले के 100 से अधिक लोग दर्शन करने गए हैं। तीर्थ यात्रियों ने परिजनों को वहां का हाल फोन पर बताया। सभी दहशत में हैं। कोई बादल फटने के बाद घटनास्थल के पास ही फंसा है तो कोई बीच रास्ते में। वापसी के रास्ते जाम हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि बारिश लगातार हो रही है। पहाड़ों से मलबा भी गिर रहा है। कई लोग बिछड़ गए हैं। मोबाइल भी बंद है। बाबा भोलेनाथ से परिवार के लोग उनके सकुशल लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन

अमरनाथ गए यात्रियों में असोहा विकासखंड के अतरसई निवासी सुनील अवस्थी, पटनाहन पड़ी के सतेंद्र तिवारी और बैगांव के शिवम शर्मा शामिल हैं। यात्रियों ने बताया कि उन लोगों ने सात जुलाई को पहलगाम के रास्ते से चढ़ाई शुरू की थी। आठ जुलाई को जब बादल फटने की घटना हुई तो वह पंचतरणी पहुंच चुके थे। जो अमरनाथ गुफा से करीब छह किमी दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उन लोगों को घटना की जानकारी हुई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। उन सभी को वहीं पर रोक दिया गया। बताया कि मौसम खराब होने से वापस भी नहीं होने दिया जा रहा है। ऐसे में वह लोग वहीं पर फंसे हुए हैं। 24 घंटे से अधिक समय हो गया है। यात्रा भी स्थगित कर दी गई है। कोई कुछ सही जानकारी भी नहीं दे रहा है।
बालटाल में भी फंसे हैं यात्री
नवाबगंज के नानाटीकुर निवासी रामबाबू त्रिवेदी, पत्नी साधना त्रिवेदी और भाई राहुल त्रिवेदी के अलावा गांव की सोनी गुप्ता, शुक्लागंज के मिश्रा कालोनी निवासी बृजेश, शुक्लागंज के ही डॉ. शेखर और मोनी मिश्रा, पोनी रोड के राहुल शर्मा और नवाबगंज जोगी सराय की प्रगति बाजपेयी भी अमरनाथ यात्रा में बीच रास्ते फंसी हैं।

इन सभी ने बालटाल के रास्ते से चढ़ाई शुरू की थी। हालांकि इसी बीच बादल फटने की घटना हो गई तो सभी को वहीं रोक दिया गया। अभी सभी लोग एक संस्था के भंडारास्थल पर रुके हैं। इन लोगों का कहना है कि यात्रा पूरी तरह से बंद कर दी गई है। जो जहां है, उसे वहीं पर रोक दिया गया है।मौसम भी खराब है। किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed