फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Railway crossing closed without notice, vehicle riders got troubled

Unnao News: बिना सूचना दिए बंद कर दी रेलवे क्रॉसिंग, वाहन सवार हुए परेशान

Mon, 25 Nov 2024 04:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Railway crossing closed without notice, vehicle riders got troubled
सफीपुर। डायवर्जन मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ने रविवार से मरम्मत का काम शुरू करा दिया। कॉसिंग बंद होने की जानकारी न होने से रविवार को वाहन सवार लोगों को खासी परेशानी हुई। उन्हें लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ा।
विज्ञापन

मियागंज-चकलवंशी मार्ग पर पुलिया का निर्माण चलने से नौ नवंबर से एक महीने के लिए यातायात सफीपुर-मियागंज मार्ग से निकाला जा रहा है। वाहन इस मार्ग से संडीला की ओर भेजे जा रहे हैं। रविवार सुबह आठ बजे से सफीपुर-मियागंज मार्ग स्थित रेलवे कॉसिंग संख्या 21-C पर रेलवे ने मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। इससे रेलवे गेट को बंद कर दिया गया। रास्ता बंद होने से वाहन सवार परेशान रहे।
विज्ञापन

कई बार जाम के हालात बने। पीडब्ल्यूडी के जेई आनंद कुमार जायसवाल ने बताया कि रेलवे ने क्राॅसिंग बंद करने और मरम्मत कार्य की सूचना नहीं दी। अगर जानकारी होती तो उन्हें ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी देकर काम को कुछ दिन के लिए रोकने के लिए कहा जाता। वाहनों को पहले से ही वैकल्पिक मार्ग से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर जितेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि बताया कि रेलवे क्रॉसिंग के आसपास का ट्रैक काफी खराब था। इसकी मरम्मत का काम प्रस्तावित था। इसके लिए एसडीएम सफीपुर, कोतवाली और यातायात पुलिस को पत्र भेजकर सूचित किया गया था। इस मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी नहीं थी।
--------------------------

यहां से निकाले गए वाहन
- मियागंज की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को रसूलाबाद मार्ग पर दाराब नगर से अब्दुल्लापुर गांव के पास से निकाला गया।
- छोटे वाहनों को भी इसके साथ ही पीखी मार्ग पर बनी संकरी पुलिया से निकाला गया।
- चकलवंशी से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को रसूलाबाद मार्ग से हसनगंज निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed