फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Raid on Fuljhadi factory and sulfur shop

Unnao News: फुलझड़ी फैक्टरी और सल्फर दुकान पर छापा

Sun, 15 Sep 2024 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Raid on Fuljhadi factory and sulfur shop
उन्नाव/सोनिक। पुलिस और अग्निशमन विभाग ने संयुक्त रूप से दही थानाक्षेत्र के टीकर में संचालित फुलझड़ी फैक्टरी और सदर के कासिम नगर स्थित सल्फर के लाइसेंस धारक की दुकान पर छापा मारा। जांच में फुलझड़ी फैक्टरी अवैध रूप से संचालित मिली। उसके लाइसेंस की समय सीमा खत्म हो चुकी थी। वहीं, सल्फर दुकानदार लाइसेंस होने के बाद भी बिक्री की जानकारी नहीं दे सका। दोनों जगहों से छह को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला कासिम नगर निवासी बिंदाप्रसाद पाल के मकान में स्थित दुकान को नीरज कटियार ने करीब 10 साल पहले किराये पर लिया था। इसमें वह पटाखों में इस्तेमाल होने वाला सल्फर बेचते थे। अवैध रूप से सल्फर बेचने की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज, सीएफओ अनूप सिंह और सीओ सिटी सोनम सिंह ने शनिवार को छापा मारा। जांच के दौरान नीरज कटियार ही लाइसेंस धारक मिला।
विज्ञापन

साल 2026 तक उसका लाइसेंस वैध मिला। हालांकि स्टाॅक व बिक्री रजिस्टर अधूरा था। नीरज के हुसनै नगर स्थित गोदाम में भी छापा मारा गया। वहां सब दुरुस्त मिला। सीएफओ अनूप सिंह ने बताया कि मौके से 330 किग्रा गंधक मिला है। इसके साथ ही सोरा और अन्य कच्ची सामग्री बिकती मिली। दुकान स्वामी ने 400 किलोग्राम बिक्री का लाइसेंस होना बताया है। स्टॉक बुक और बिक्री का मिलान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि डीएम कार्यालय से इनके लाइसेंस की जानकारी जुटाई जा रही है। जिनको बेचा गया है उनका भी लाइसेंस चेक किया जाएगा। दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। इस दौरान किला चौकी इंचार्ज राजेश दीक्षित सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।


इनसेट---------
फुलझड़ी फैक्टरी से पांच को पकड़ा
दही थानाक्षेत्र के मुकुंदखेड़ा गांव के पास जंगल में चल रही फुलझड़ी फैक्टरी में शनिवार दोपहर एफएसओ शिवराम यादव ने थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा के साथ छापा मारा। फैक्टरी का लाइसेंस मोनिका पत्नी आनंद मोहन द्विवेदी के नाम पर मिला। अवधि 31 मार्च 2023 को खत्म हो चुकी थी। उसका नवीनीकरण नहीं कराया गया था। बिना नवीनीकरण के निर्माण चल रहा था। पुलिस ने मौके से खुद को फैक्टरी का मैनेजर बताने वाले पीतांबर नगर मोहल्ला निवासी दिलीप सिंह, उनके बेटे दीपक सिंह, यहीं के धर्मेंद्र अवस्थी, दोस्ती नगर के श्रमिक सत्येंद्र चौहान व टीकरगढ़ी के शाहिद अली को हिरासत में लिया। फैक्टरी में पुलिस को 265 निर्मित फर्मा, 200 अर्ध निर्मित फुलझड़ी लगे फर्मा, सात किलोग्राम एल्युमिनियम पाउडर समेत अन्य निर्माण सामग्री बरामद हुई। एसओ संजीव कुशवाहा ने बताया कि पुलिस की तरफ से सभी पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके पर नायब तहसीलदार स्नेहा यादव भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed