फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Questions raised on the quality of the tank under construction

Unnao News: निर्माणाधीन टंकी की गुणवत्ता पर उठे सवाल

Sun, 08 Dec 2024 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Questions raised on the quality of the tank under construction
उन्नाव। जल जीवन मिशन से निर्माणाधीन पानी की टंकी की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। सीडीओ के पास शिकायत पहुंचने पर जांच टीम गठित कर दी गई है। तीन सदस्यीय जांच टीम को सात दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विकासखंड सफीपुर की ग्राम पंचायत उमर की प्रधान रचना कुशवाहा, सरस्वती, विजय कुमार सिंह व जसकरण ने सीडीओ को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि उनके गांव में जल जीवन मिशन योजना से पानी की टंकी बन रही है। आरोप लगाया कि पानी की टंकी के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इससे टंकी की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। बताया कि निर्माण मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लिमिटेड कर रही है।
विज्ञापन

सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्माणाधीन टंकी की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी। टीम में एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड सुबोध कुमार, सहायक अभियंता लघु सिंचाई जीतेंद्र बहादुर सिंह और पीएमजीएसवाई के एई जय सिंह को शामिल किया गया है। सीडीओ ने बताया कि टीम को सात दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed