{"_id":"65ce7c5df619757fce0c5404","slug":"purse-of-woman-sitting-in-e-rickshaw-with-gold-jewelery-crossed-unnao-news-c-221-1-sknp1054-110018-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ई रिक्शे में बैठी महिला का सोने के जेवरात सहित पर्स पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ई रिक्शे में बैठी महिला का सोने के जेवरात सहित पर्स पार
Fri, 16 Feb 2024 02:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
बांगरमऊ। ई रिक्शा से घर जा रही महिला का सोने के जेवरात भरा पर्स साथ बैठी तीन महिलाओं ने चोरी कर लिया। वह महिलाएं कुछ दूर जाकर उतर गई। महिला ने जैसे ही पर्स गायब देखा तो उसने शोर मचा दिया। इस पर मौजूद लोगों ने पीछा कर तीनों अन्य महिलाओं को पकड़ लिया। उनके पास से चोरी का पर्स मिलने के बाद पुलिस को सौंपा है। पूछताछ चल रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवंतपुरवा निवासी शांति देवी बुधवार को भतीजी प्रियंका की शादी में शामिल होने बांगरमऊ आई थीं। गुरुवार दोपहर वह बेटी कोमल के साथ ई रिक्शे से घर जा रही थीं। शांति देवी के अनुसार, ई रिक्शा में बैठने के बाद तीन और महिलाएं बैठ गईं। महिलाओं ने रास्ते में सोने का हार, मांग टीका अंगूठी समेत अन्य जेवर भरा बैग चोरी कर लिया। महिलाओं के ई रिक्शे से उतरने के बाद जैसे ही महिला ने हाथ फेरा तो बैग गायब था। शांति देवी ने इस पर शोर मचाया। आसपास मौजूद लोगों ने तीन महिलाओं को पकड़ लिया और उनके पास से जेवर भरा बैग बरामद किया। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को कोतवाली लाकर पूछताछ शुरू की। कोतवाल राजकुमार ने बताया कि पकड़ी गई तीनों महिलाओं से पूछताछ चल रही है।