फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Pulse polio campaign meeting boycotted, uproar

पल्स पोलियो अभियान की बैठक में आंगनबाड़ी व आशाओं ने किया विरोध

Tue, 13 Sep 2022 07:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
Pulse polio campaign meeting boycotted, uproar
बिछिया। पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को सीएचसी में आयोजित बैठक का आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं ने बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन

हंगामा कर कहा कि जब तक पिछले अभियान का भुगतान नहीं मिलेगा, आगे काम नहीं किया जाएगा। प्रभारी डॉ. आरपी सचान ने जल्द भुगतान का आश्वासन देकर शांत कराया।
18 सितंबर से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत होनी है। इसके लिए सीएचसी में प्रभारी ने आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी।
सीएचसी पहुंची कार्यकत्रियों ने छह महीने पहले चले अभियान के कार्य दिवसों का भुगतान न होने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बाद में सीएचसी प्रभारी ने उन्हें समझाबुझाकर मामला शांत कराया, लेकिन बैठक नहीं हो पाई।

आशा कार्यकर्ताओं में निशा शुक्ला, चंद्रप्रभा, सुषमा, आशा देवी व कुसुमलता ने बताया कि कई बार भुगतान के लिए लिखित में दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी ने बताया बजट लेट होने से भुगतान में देरी हुई है। जल्द से जल्द खातों में पैसा पहुंचे इसका प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed