फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   puja murder case-oncvicts will be procecuted-priyanka gandhi

दोषियों को दिलाएंगे कड़ी सजा-प्रियंका गांधी

Sat, 12 Feb 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
puja murder case-oncvicts will be procecuted-priyanka  gandhi
कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी से फोन पर बात करती मृतका की मां। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव/ लखनऊ। युवती की हत्या के मामले ने राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मृतका की मां से फोन पर बात कर उन्हें उन्हें न्याय दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस अन्याय के खिलाफ लड़ाई में पूरी कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। जल्दी मिलने आने की बात भी कही। वहीं शनिवार को कांग्रेस के कैंपेनिंग चेयरमैन पीएल पुनिया ने भी यही बात कही। कांशीराम कालोनी स्थित उसके घर पर पहुंचकर परिजनों से बात की। कहा कि मामले में पुलिस की घोर लापरवाही रही है।
विज्ञापन

एससी-एसटी आयोग के पूर्व चेयरमैन पीएल पुनिया ने कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी से मृतका की मां की फोन पर बात भी कराई। करीब चार मिनट की बातचीत में प्रियंका गांधी ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का वादा किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उन्नाव में जो घटा, वो उत्तर प्रदेश में नया नहीं है। दलित की मां बेटी का पता लगाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटती रही। अंत में उसको बेटी का शव मिला।
विज्ञापन

प्रशासन ने उसकी एक नहीं सुनी। भाजपा सरकार को इस मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय जवाब देना चाहिए कि प्रशासन क्यों उस मां को जनवरी से अब तक दौड़ाता रहा। किसने इस बिटिया की मां की गुहार नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ अपने भाषणों में कानून-व्यवस्था की बात करना छोड़ दें। उनके शासन में महिलाओं को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। महिलाओं पर अत्याचार होने पर उनकी आवाज सुनी ही नहीं जाती। महिलाओं पर अत्याचार कर उनकी हत्या कर दी जाती है और सरकार के नुमाइंदे झूठे दावों में व्यस्त रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एससी-एसटी आयोग के पूर्व चेयरमैन पीएल पुनिया शनिवार दोपहर 12 बजे मृतका पूजा गौतम के घर पहुंचे। उन्होंने मृतका की मां रीता व पिता मुकेश से बात की। मां ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। पिता ने बताया कि पांच मांगें रखी थीं, जिन्हें पूरा नहीं किया गया है। प्रशासन ने शुक्रवार को दबाव बनाकर बिटिया के शव का अंतिम संस्कार करा दिया।
मां ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गड़बड़ी की आशंका जताई और चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो शव को खोदवाकर दोबारा पोस्टमार्टम करवाएंगे। पुनिया ने कहा कि एफआईआर दर्ज करने में समय लगाया है। परिवार को जो सुरक्षा दी गई है, वह पुलिसकर्मी भी सुरक्षा में मुस्तैद नहीं है। पुनिया ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए और उन्नाव पुलिस की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की है। उनके साथ कांग्रेस की केंद्रीय कमेटी की सदस्य सोनिया शुक्ला, प्रदेश महासचिव शिव पांडेय, जिला प्रभारी प्रतिभा अटल पाल व राहुल जायसवाल मौजूद रहे।

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कांग्रेस की तरफ से एक तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है, जो उन्नाव में पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद तथ्यात्मक रिपोर्ट पार्टी को देगी। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed